जन्माष्टमी तो मना लिये लेकिन क्या आपको पता है भगवान श्रीकृष्ण का ये कौन सा जन्मदिन था?

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस बार दो दिन जन्माष्टमी होने के कारण कृष्ण भक्त देवकी नंदन का जन्मोत्सव दो दिन मनाये, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर भगवान श्रीकृष्ण का ये कौन सा जन्मदिन था?

Janmashtami 2019

भगवान कृष्ण का अवतरण कब हुआ था?

भगवान श्री कृष्ण का अवतरण 3228 ई.स. वर्ष पूर्व हुआ था और 3102 ई.स.वर्ष पूर्व उन्होंने इस लोक को छोड़ भी दिया। अर्थात भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी लोक पर 125 साल, छह महीने और छह दिन तक रहे। उसके बाद स्वधाम चले गए।

lord_krishna1.jpg

86 के उम्र में दिया था गीता का उपदेश

वैसे तो हमलोग योगेश्वर कृष्ण के बारे में कई कथा-कहानियां सुनी है। पौराणिक ग्रंथों में भी इसका जिक्र किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुरुक्षेत्र का युद्ध भगवान श्रीकृष्ण ने 86 वर्ष की उम्र में जिया था। अर्थात जब भगवान श्रीकृष्ण का उम्र 86 वर्ष था, तब उन्होंने गीता का उपदेश दिया और अर्जुन को खुद से परिचय कराया था।

lord_krishna_1.jpg

भगवान श्रीकृष्ण का ये कौन सा जन्मदिन था?

यहां तक तो आप समझ ही गए होंगे कि योगेश्वर कृष्ण का जन्म कब हुआ और कब उन्होंने कुरुक्षेत्र का युद्ध जिया। शायद इतना जानने के बाद अब आप ये आकलन कर सकते हैं कि ये कौन सा उनका जन्मदिन था। अगर नहीं तो, हम आपको बताते हैं...

bhagwat_geeta1.jpg

दरअसल, अभी विक्रम संवत 2076 चल रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विक्रम संवत हिन्दू पंचांग में समय गणना की प्रणाली का नाम है। यह संवत 57 ईसवी संवत वर्ष पूर्व ( ई. स. पू. ) से प्रारंभ होती है।

bhagwat_geeta2.png

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण 3228 ई.स. वर्ष पूर्व हुआ था और अभी विक्रम संवत 2076 चल रहा है। ईसवी संवत में गणना करते हैं तो अभी 2019 ( 2076-57 ) चल रहा है।

Janmashtami 2019

अब 3228 और 2019 को आपस में जोड़ते हैं तो कुल जोड़ 5247 आता है। अर्थात इस साल हमलोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का 5247वां अवतरण दिवस मनाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZoC4x4
Previous
Next Post »