हर संकट दूर करेंगे श्रीगणेश, भूलकर भी न करें उनकी पीठ के दर्शन

हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी ( Lord Ganesha ) का नाम लिया जाता है। माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य भगवान गणेश की पूजा के बिना पूर्ण नहीं होता है।

ये भी पढ़ें- मेष और वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश को लड्डू से लगाएं भोग और आप?

कहा जाता है कि भगवान गणेश की कृपा से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। माना जाता है कि भगवान गणेश की आराधना के बिना वास्तु देवता की उपासना भी अपूर्ण होती है। वास्तु शास्त्र में भी भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में...

Ganesh Chaturthi 2019
  1. भगवान गणेश की पूजा करते समय मुख सदा पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए।
  2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान श्रीगणेश की पीठ के दर्शन भूलकर भी न करें।
  3. भगवान गणेश की दर्शन सदैव सामने से ही करें।
  4. दाएं या बाएं से भी दर्शन कर सकते हैं लेकिन पीछे से दर्शन कभी न करें। ( माना जाता है कि भगवान गणेश की पीठ के दर्शन करने से परिवार पर दरिद्रता का प्रभाव बढ़ जाता है। )
  5. पूजा स्थान पर एक साथ भगवान गणेश की तीन मूर्तियां कभी न रखें।
  6. भगवान गणेश को कभी भी तुलसी दल अर्पित न करें।
  7. बेडरूम में भगवान गणेश की मूर्ति कभी न रखें।
  8. बच्चों के कमरे में भगवान गणेश की मूर्ति लगा सकते हैं।
  9. घर में आम, पीपल और नीम से बने भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा की वास होती है। इस तरह की मूर्तिया घर के मुख्य द्वार पर लगाएं।
  10. घर में भगवान गणेश की वैसी मूर्ति लगाएं, जिसमें उनकी सूंढ़ बाईं ओर हो।
  11. ऑफिस या कार्यस्थल पर खड़े मुद्रा में भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र लगाएं। ध्यान रखें कि उनके दोनों पैर जमीन को स्पर्श करते हुए हो।
  12. घर में बैठे हुए भगवना गणेश की मूर्ति रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख शांति आती है।
  13. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान गणेश की सवारी मूषक यानि चूहा है। इसलिए पूजा करते वक्त भगवान गणेश को लड्डू ( मोदक ) का भोग लगाएं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZFA3MU
Previous
Next Post »