मकर संक्रांतिः अपनी राशि अनुसार जप लें ये मंत्र, चमक जाएगी किस्मत

14 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। आदि देव सूर्य भगवान ब्रह्मांड की ऊर्जा के स्रोत कहा जाता है। सूर्य देव सभी नवग्रहों के अधिपति, सौरमंडल और 27 नक्षत्रों सहित सभी बारह राशियों के स्वामी भी है। अगर मकर संक्रांति के दिन सभी बारह राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार इन सूर्य बीज मंत्रों का जप करते हैं तो भगवान सूर्य देव की कृपा से व्यापार, व्यवसाय में धन में तेज वृद्धि होने के साथ जपकर्ता की किस्मत सूर्य देव की तरह चमक जाती है।

मकर संक्रांतिः अपनी राशि अनुसार जप लें ये मंत्र, चमक जाएगी किस्मत

1- मेष राशि- मकर संक्रांति के दिन 108 बार इस मंत्र का जप करने से पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होने लगती है।

मंत्र- ।। ॐ अचिंत्याय नम: ।।

2- वृषभ राशि- मकर संक्रांति के दिन 108 बार इस मंत्र का जप करने से नौकरी में तरक्की मिलेगी।

मंत्र- ।। ॐ अरुणाय नम: ।।

3- मिथुन राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप 108 बार करने से कई मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।

मंत्र- ।। ॐ आदि-भुताय नम: ।।

4- कर्क राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप 108 बार करने से बार बार मिलने वाली असफलता का परिणाम भी सफल मिलने लगता है।

मंत्र- ।। ॐ वसुप्रदाय नम: ।।

मकर संक्रांतिः अपनी राशि अनुसार जप लें ये मंत्र, चमक जाएगी किस्मत

5- सिंह राशि- मकर संक्रांति के दिन इच्छा पूर्ति के लिए इस मंत्र का जप 108 बार करें।

मंत्र- ।। ॐ भानवे नम: ।।

6- कन्या राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप करने से होने लगती है धन प्राप्ति।

मंत्र- ।। ॐ शांताय नम: ।।

7- तुला राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप 108 बार करें।

मंत्र- ।। ॐ इन्द्राय नम: ।।

8- वृश्चिक राशि- मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय 108 बार इस मंत्र का जप करें।

मंत्र- ।। ॐ आदित्याय नम: ।।

मकर संक्रांतिः अपनी राशि अनुसार जप लें ये मंत्र, चमक जाएगी किस्मत

9- धनु राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप 108 करें।

मंत्र- ।। ॐ शर्वाय नम: ।।

10- मकर राशि- मकर संक्रांति के दिन इस सूर्य मंत्र का जप 108 बार करें।

मंत्र- ।। ॐ सहस्र किरणाय नम: ।।

11- कुंभ राशि- मकर संक्रांति के दिन इच्छा पूर्ति के लिए इस मंत्र का जप 108 बार करें।

मंत्र- ।। ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम: ।।

12- मीन राशि- मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का जप 108 बार करने से जीवन प्रकाशमय बनने लगता है।

मंत्र- ।। ॐ जयिने नम: ।।

*************



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39VyOLS
Previous
Next Post »