घर में धनलाभ व तरक्की के लिये जरुर लगायें ये चीज़, जल्द मिलेगा लाभ

वास्तुशास्त्र के उपाय व्यक्ति के लिये बहुत कारगार साबित होते हैं। जब कभी घर या ऑफिस में नकारात्मकता आने लगे तो वास्तु के अनुसार कुछ उपाय किये जा सकते हैं। इसके साथ ही वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी होते हैं जो कि घर-परिवार में सुख-शांति और तरक्की लाते हैं। इसलिये सकारात्मक प्रभाव व सभी नकारात्मकता को दूर करने के लिये ये उपाय जरुर आजमायें...

 

घर में धनलाभ व तरक्की के लिये जरुर लगायें ये चीज़, जल्द मिलेगा लाभ

कर्ज की समस्या से मिलेगी मुक्ति

अगर आप भी कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़ों की तस्वीर लगायें या फिर घोड़ों का दौड़ते हुये शो-पीस भी रख सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, कि तस्वीर या प्रतिमा टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिये।

 

धनलाभ के लिये करें ये उपाय-

वास्तुशास्त्र के अनुसार, जीवन में प्रसिद्धि और यश प्राप्त करने के लिये अपने घर की दक्षिणी दीवार या लॉबी पर घोड़ों की तस्वीर लगायें। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है औऱ व्यक्ति को धन लाभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी का वास घर पर सदैव रहता है।

 

व्यापार में लाभ पाने के लिये करें ये उपाय-

अगर आपका व्यापार मंदा चल रहा है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बहुत सी परेशानियां आ रही है तो अपने ऑफिस, दुकान में दिक्षण दिशा में दौड़ते हुये घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मकता आती है और कार्यप्रणाली में बहुत फायदा नजर आता है। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह हमेशा अंदर की तरफ होना चाहिये। व्यापार में लाभ और नौकरी में माहौल अनुकूल हो जायेगा।

 

पति-पत्नी के बीच बना रहेगा आपसी तालमेल और प्यार

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अपने शयनकक्ष में धातु से बने घोड़े का जोड़ा रखें जो कि लाभाकारी साबित होगा। माना जाता है कि इससे आपसी मेलजोल व प्यार, सहयोग की भावना एक दूसरे के प्रति आती है और पति-पत्नी के बीच कड़वाहट दूर होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FQrl3c
Previous
Next Post »