
shani gochar
Shani Nakshatra Gochar: शनि देव अभी कुंभ राशि में हैं, जहां वे 2025 तक रहेंगे। 12 मई 2024 को सुबह 8 बजर 7 मिनट पर पूर्वाभाद्रापद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश किया है। पूर्वाभाद्रा नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र है और बृस्पति इस समय वृषभ राशि में हैं। शनि महाराज इस नक्षत्र में 18 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को बहुत लाभ होने वाला है।ALSO READ: शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
1. मेष राशि : शनि देव इस वक्त मेष राशि की कुंडली के आय भाव को देख रहे हैं। इससे मेष राशि के लोगों को अचानक से अपार धनलाभ होने की संभावना है। रुका हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तय है। व्यापार में उन्नति होगी।
2. वृषभ राशि : आपके लिए शनि का गोचर नौकरी और करियर के लिहाज से बहुत शुभ होने वाला है। आपकी राशि में बृहस्पति देव विराजमान है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। संबंधों में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा।
ALSO READ: Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?
3. मकर राशि : आपकी कुंडली के धनाभव में शनिदेव विराजमान हैं। इस नक्षत्र गोचर के चलते साढ़ेसाती का जो अंतिम चरण चल रहा है उसमें राहत मिलेगी। इससे नौकरी और व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी के नए अवसार प्रदान होंगे। इन की बचत होगी।
4. कुंभ राशि : आपकी राशि में शनि देव विराजमान हैं। धन की आवक बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार का विस्तार होगा। संबंधों और सेहत में तेजी से सुधार होगा।
ALSO READ: शनि की कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी
from ज्योतिष https://ift.tt/gAvtOMX
EmoticonEmoticon