Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मकर राशि का भविष्‍य

Tarot Card 2025 : उदित होते सूर्य की भांति नूतन वर्ष 2025 ने पदार्पण कर लिया है। नवीन वर्ष के स्वागत के साथ ही जनमानस के मन में यह उत्कंठा होने लगी है कि नया वर्ष उनके जीवन में क्या परिवर्तन लाने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की नए साल को लेकर गणनाएं उनकी इस उत्सुकता को और अधिक बल दे रहीं हैं। संसार में भविष्य संकेत प्राप्त करने की कई विधियां विद्यमान है, जिनमें सर्वाधिक प्राचीन है हमारा वैदिक ज्योतिष जिसमें ग्रह नक्षत्रों की चाल की गणना कर जातक के भविष्य का संकेत प्राप्त किया जाता है, किन्तु इसके अतिरिक्त भी कई ऐसी विधियां हैं जैसे- सामुद्रिक शास्त्र, हस्तरेखा, मुखदर्शन ज्योतिष, रमल एवं टैरो कार्ड इत्यादि जो जातक के भविष्य का संकेत करने में सक्षम व सफल है। अब यह आपकी आस्था व विश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपने भविष्य का संकेत किस विधा से प्राप्त करना चाहते हैं। आज हम इन्हीं में से एक टैरो कार्ड के माध्यम से समस्त द्वादश राशियों का आगामी वर्ष 2025 का भविष्यफल 'वेबदुनिया' के पाठकों तक पहुंचाएंगे। यह एक श्रृंखलाबद्ध प्रक्रिया होगी, जिसमें आप क्रमश: एक से द्वादश तक सभी राशियों का भविष्यफल प्राप्त करेंगे। इसी श्रृंखला में प्रस्तुत है...ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा धनु राशि का भविष्‍य

 

आज मकर राशि वाले जातकों का टैरो भविष्यफल 2025-

 

वर्ष 2025

कार्ड-QUEEN OF SWORDS

- मकर राशि वाले जातकों कि लिए आने वाला वर्ष 2025 श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ संघर्षों के उपरान्त सफलता प्राप्त होगी। मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष संघर्ष के साथ सफलता के योग बन रहे हैं। आपको इस वर्ष अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इन अवसरों का समुचित लाभ उठाने के लिए आपको कुछ कठिनाइयों एवं अवरोध का सामना भी करना पड़ेगा। इस वर्ष आपको वैभव विलासिता की समस्त सामग्री प्राप्त होगी। आपको इस वर्ष अपनी योग्यता का समुचित लाभ प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको जन सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आपके मन में साहस का संचार बना रहेगा जिसके बल पर आप असंभव से प्रतीत होने वाले कार्यों को करने में भी सक्षम होंगे। यह वर्ष आपके जीवन में उन्नति का एक नया द्वार खोलेगा।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा वृश्चिक राशि का भविष्‍य

 

आर्थिक स्थिति-

कार्ड- THE WORLD

 

मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2025 आर्थिक रूप से अनुकूल फलदायक सिद्ध होगा। मकर राशि के जातक इस वर्ष आर्थिक रूप से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मकर राशि के जातकों को इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में मनोवांक्षित लाभ प्राप्त होगा। आपको इस वर्ष वाहन व अचल संपत्ति प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। निवेश के संदर्भ में यह वर्ष आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने अर्थ संबंधित कार्यों में सफल होंगे। आपको वैभव विलासिता की समस्त सामग्री उपलब्ध होगी। निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल है। पुराना निवेश लाभदायक रहेगा। नवीन आर्थिक योजनाओं का प्रारंभ होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा तुला राशि का भविष्‍य

 

स्वास्थ्य-

कार्ड-TWO OF SWORDS

 

मकर राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2025 प्रतिकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। आपका मन खिन्न व विषादग्रस्त रहेगा। आप अपनी बीमारियों व रोग के कारण कष्ट उठाएंगे। आप इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से संघर्षरत रहेंगे। बुज़ुर्गों को स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अत: इस वर्ष अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत सावधान रहें।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि का भविष्‍य

 

आजीविका एवं शिक्षा-

कार्ड-DEATH

 

मकर राशि वाले जातकों के लिए आजीविका की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल एवं सफलतादायक रहेगा। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त होने के योग हैं। मकर राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता होगी। व्यापारी वर्ग को अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष व्यापार में लाभ प्राप्ति का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा व्यक्तियों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में प्रगति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। अपने सहयोगियों के साथ सहयोग कर कार्यों को करने से आप लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार के नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मकर राशि वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग बन रहे हैं।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा सिंह राशि का भविष्‍य

 

रिश्ते व दाम्पत्य

कार्ड-ACE OF SWORDS

 

मकर राशि वाले जातकों को इस वर्ष उत्तम दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह होने के योग हैं। आपके अपने मित्रों व संबंधियों से रिश्ते बेहतर होंगे। मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी का समुचित सहयोग व सहकार प्राप्त होगा। आपके करीबी रिश्तों में किसी गलतफहमी के कारण थोड़ी उलझन आने की संभावना है। रिश्तों में आपसी सामंजस्य व सहयोगी दृष्टिकोण आपके लिए हितकर रहेगा। कोई पुराना मनमुटाव या रंजिश खत्म होगी।ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा कर्क राशि का भविष्‍य

 

मकर राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक व नकारात्मक प्रतिशत (टैरो कार्ड अनुसार)

सकारात्मक- 70%, नकारात्मक- 30%

 

(निवेदन-उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरोकार्ड पद्धति पर आधारित है। जातक की जन्मपत्रिका में उपस्थित ग्रहयोग, वर्तमान ग्रह गोचर, दशा-अन्तर्दशा के कारण इसमें न्यूनाधिक परिवर्तन सम्भव है।)

 

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मिथुन राशि का भविष्‍य




from ज्योतिष https://ift.tt/VyangI5
Previous
Next Post »