Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 सितंबर, 2025)

मेष Aries

Today 15 September 2025 horoscope in Hindi : : करियर: आज का दिन कुछ सुस्त रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से चर्चा करते समय संयम से काम लेना होगा।

लव: संबंधों में बातचीत जरूरी है, प्रेम जीवन में खटास हो सकती है। 

धन: खर्च या व्यय बढ़ सकता हैं। धन निवेश से पहले अच्छी योजना समझ लें।

स्वास्थ्य: आज पर्याप्त आराम और अपने खान‑पान पर विशेष ध्यान दें।

उपाय: मन में शांति बनाए रखने के लिए ध्यान या प्रार्थना करें।ALSO READ: shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में अष्टमी तिथि का श्राद्ध कैसे करें, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

 

वृषभ Taurus

 

करियर: अधूरे कार्य समय से पूरा करना चुनौती हो सकती है।

लव: प्रेम सम्बन्धों में बेचैनी हो सकती है; छोट‑छोट बातों पर विचार करें।

धन: अधिक खर्च से आज बचें; निवेश को प्राथमिकता न दें।

स्वास्थ्य: खान‑पान असंतुलित हो सकता है; नींद और विश्राम जरूरी है।

उपाय: आध्यात्मिक अभ्यास करें, ध्यान या योग से मन शांत होगा।

 

मिथुन Gemini

 

करियर: सामाजिक तौर पर स्थिति अच्छी रहेंगी; नौकरी में मान-सम्मान और कीर्ति मिल सकती है।

लव: प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है।

धन: आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा; सामान्य कार्यों में अधिक ऊर्जा व्यर्थ न करें।

उपाय: मित्रों और परिवार को लेकर सकारात्मक सोच रखें।

 

कर्क Cancer

 

करियर: ऑफिस या व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहायता मिलेगी।

लव: प्रेम तथा पारिवारिक रिश्ते आनंददायी होंगे। आपसी जुड़ाव बढ़ेगा।

धन: धनलाभ की संभावना है; विशेष कार्य होने से धन वृद्धि हो सकती है।

स्वास्थ्य: दिन सामान्य से बेहतर, लेकिन ठंडा-गर्मी तथा संक्रमण से सावधान रहें।

उपाय: धार्मिक क्षेत्र या आत्मिक गतिविधियां आपको लाभ प्रदान करेगी।

 

सिंह Leo

 

करियर: कारोबारियों को अच्छे विचार आएंगे; पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।

लव: प्रेम जीवन में सकारात्मक भाव बने रहेंगे।

धन: कारोबार में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

स्वास्थ्य: उत्साह बना रहेगा; पर हल्का दर्द या थकान हो सकती है।

उपाय: धार्मिक गतिविधियां मन को खुश रखेंगी।ALSO READ: shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में नवमी तिथि के श्राद्ध का महत्व, विधि, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

 

कन्या Virgo

 

करियर: नौकरीपेशा को आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां से व्यस्त रहेंगे। 

लव: प्रेम जीवन में भावनात्मक मतभेद हो सकते हैं। समझदारी से काम लें।

धन: अचानक खर्च बढ सकता है; अधिक खर्च में सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य: घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए।

उपाय: शांत रहें, झगड़ों से बचें; आज सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

 

तुला Libra

 

करियर: कार्यस्थल पर विरोधियों पर विजय मिल सकती है।

लव: साथी की भावनाओं को समझें; प्रेम संबंधों में इमोशनल हो सकते हैं।

धन: आय वृद्धि की संभावना हैं; लेकिन दिखावे के व्यय से बचें।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर अच्छी स्थिति; पर आराम का समय निकालें।

उपाय: मौन धारण करें तथा संघर्ष से बचना आज बेहतर होगा।

 

वृश्चिक Scorpio

 

करियर: आपके काम की मेहनत का श्रेय दूसरों को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आत्म विश्वास बनाए रखें।

लव: प्रेमी साथी की ओर से रोमांटिक प्रस्ताव मिल सकता है।

धन: कारोबार में लाभ हो सकता है; पर आज अनावश्यक खर्चों से बचें।

स्वास्थ्य: माता के सेहत थकावट महसूस हो सकती है।

उपाय: पीपल के पेड़ की जड़ में दूध‑शहद अर्पित कर सकते हैं; बैंगनी रंग शुभ रहेगा।

 

धनु: Sagittarius

 

करियर: आज कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे; सम्मान और पदोन्नति की सम्भावना है।

लव: प्रेम‑संबंध में संवेदनशीलता दिखेगी। व्यक्तित्व में सौम्यता बनाकर रखें।

धन: बजट के अनुरूप खर्च करना उचित रहेगा। निवेश को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे।

स्वास्थ्य: अपने खान‑पान पर ध्यान दें; मनोबल अच्छा रहेगा।

उपाय: आज श्री गणेश की पूजा करें, हरी वस्तुओं का दान करें।

 

मकर Capricorn

 

करियर: भावनात्मक स्थितियों में सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्य के निर्णय जल्दी न लें।

लव: मन की चंचलता पर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। तात्कालिक भावनाएं परेशान कर सकती हैं।

धन: धन खर्चों पर नियंत्रण रहेगा; जल्दबाजी में कहीं निवेश न करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अनुशासन एवं दिनचर्या की अहमियत बनी रहेगी।

उपाय: शांत व्यवहार आपकी स्थिति मजबूत करेगा।

 

कुंभ Aquarius

 

करियर: कारोबार में नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। सामाजिक स्तर पर मान‑सम्मान बढ़ेगा।

लव: पारिवारिक  रिश्ते सकारात्मक होंगे; विवाह इच्छुकों के लिए सामाजिक स्थान पर अवसर मिल सकते हैं।

धन: नौकरीपेशा की आय बढ़ेगी; पर खर्चों को संतुलित रखें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा; लेकिन घूमना‑फिरना मन को ताजगी देगा।

उपाय: सामाजिक मेल जोल और अच्छा संवाद बनाए रखें। शुभ कामों में शामिल हों।

 

मीन Pisces

 

करियर: व्यापार या नौकरी में वृद्धि होने की संभावना। वरिष्ठों से पदोन्नति की स्वीकृति मिल सकती है।

लव: पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा; प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धन: व्यापारिक आय में बढ़ोतरी संभव है; रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता हैं।

स्वास्थ्य: माता का स्वास्थ्य ठीक होगा; लेकिन संवेदनशील मामलों पर ध्यान दें।

उपाय: घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें।ALSO READ: Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव, जानिए राशिफल



from ज्योतिष https://ift.tt/hmDJsVe
Previous
Next Post »