Saptahik Ank Rashifal 2026: किस मूलांक का होगा यह सप्ताह शानदार, पढ़ें अंक राशिफल 23 फरवरी से 1 मार्च

मूलांक के हिसाब से साप्ताहिक अंक राशिफल से संबंधित खूबसूरत फोटो

Numerology Horoscope 23 to 1 March 2026: यहां पेश है इस सप्ताह का न्यूमरोलॉजी राशिफल, जो 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक का है। इस सप्ताह के राशिफल के अनुसार जानें आपके जीवन में आपके मूलांक के हिसाब से क्या सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानें, 1 से 9 अंक का भविष्यफल, आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा!ALSO READ: Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

 

(साप्ताहिक अंक राशिफल: 23 फरवरी से 1 मार्च 2026)

 

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी पहचान बढ़ने वाला होगा और आपका आत्मविश्वास ऊंचाइयों पर रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है, इस सप्ताह जो कार्य लंबे समय से अधूरे थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष स्थिर बना रहेगा। अहंकार से बचें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तनाव को कम करने की जरूरत है। साथी के साथ मतभेद दूर होंगे।

उपाय: ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

आपका यह सप्ताह बहुत व्यस्त हो सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव की स्थिति संभव है। प्रमुख निर्णयों को लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। किसी परिचित की सहायता से पुराने काम पूरे होंगे। इस सप्ताह आपका खर्च अधिक रहने की सम्भावना है। गलतफहमी से बचने का प्रयास करें। रिश्तों में स्पष्टता आवश्यक है। 

उपाय: ॐ नम: शिवाय का जाप करें। 

 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए शुभ है, किसी लंबित कार्य की पूर्ति के योग हैं। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, कोई बड़ा निर्णय या नया कार्य आरंभ होना संभव है। निवेश के लिए शुभ समय, पारिवारिक सहयोग से संबंध प्रगाढ़ होंगे, जल्दबाजी से बचें।

उपाय: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप करें। 
 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं होंगी, जो आगे चलकर शुभ परिणाम देंगी। तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय रहेगा। इस सप्ताह आपको अनपेक्षित लाभ संभव है, पुराने मतभेद खत्म होंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।ALSO READ: शनि का उत्तरा भाद्रपद में गोचर, इन 5 उपायों से मिलेगा अचानक बड़ा लाभ

उपाय: ॐ रां राहवे नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

व्यापार और संचार क्षेत्र वालों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, नए संपर्क लाभ देंगे। वित्तीय मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा।

उपाय: ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

यह सप्ताह रिश्तों और परिवार के लिए बहुत शुभ है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विलासिता से जुड़ी वस्तुओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा, आपका आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। विलासिता की वस्तु पर खर्च हो सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

उपाय: ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, किसी पुराने कार्य या शोध में सफलता के संकेत हैं। निर्णय दिल की सुनकर लें, बचत पर ध्यान दें। आपका परिवार से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अकेलेपन की भावना महसूस हो सकती है, अनावश्यक तर्कों से बचें। अपनी भावनाओं को लोगों के सामने ज़ाहिर करने से पूर्व सोचें। पेट से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

उपाय: ॐ कें केतवे नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन आपका संयम सफलता दिलाएगा, धैर्य बनाए रखें और न्यायसंगत कार्य करें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष में धीरे-धीरे सुधार होगा। लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। काम का दबाव अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। 

 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

साहसिक निर्णय आपके लिए सफलता लाएंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर होगी, जो काम दूसरों को असंभव लगते हैं, वे आप पूरे कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, लाभ के अच्छे योग। यदि आप नौकरी में हैं, तो आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप करें। 
 

अस्वीकरण (Disclaimer): कृपया ध्यान दें कि अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह आपके प्रयासों और स्वतंत्र इच्छा को प्रतिस्थापित नहीं करती हैं। सकारात्मक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत और सही निर्णय लेना आवश्यक है।ALSO READ: खाटू श्याम बाबा के बारे में 7 अनसुनी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे



from ज्योतिष https://ift.tt/tiMPmbj
Previous
Next Post »