Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

मूलांक के अनुसार साप्ताहिक राशिफल

30 to 5 April Numerology Horoscope: अपने मूलांक के अनुसार इस सप्ताह यानी 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के घटनाक्रम का पूर्वानुमान जानने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें और खुद को तैयार करें। मूलांक के हिसाब से साप्ताहिक अंक राशिफल आपको अपने जीवन की दिशा तय करने में मदद करेगा। आइए यहां जानते हैं मूलांक के हिसाब से साप्ताहिक अंक राशिफल...ALSO READ: Mahavir Swami Quotes: भगवान महावीर के 10 अनमोल विचार जो बदल देंगे आपका जीवन
 

(साप्ताहिक अंक राशिफल: 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026)

 

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपके लिए सरकारी कार्यों या बड़े कॉर्पोरेट सौदों में सफलता लेकर आएगा। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय स्थिर रहेगी। अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचें। स्वास्थ ठीक रहेगा तनाव और थकान से बचें। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध समान्य रहेंगे।

उपाय: सुनहरे रंग का प्रयोग करना लाभदायक रहेगा।

 

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

यह सप्ताह आपके महत्वपूर्ण कार्य सहकर्मी के सहयोग पूर्ण होंगे। साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखें, आर्थिक स्थिति सुधेरेगी, बजट बनाकर चलें। मन अशांत रह सकता है, निर्णय लेने में भ्रम का अनुभव हो सकता है। भावुकता में आ कर कोई भी फैसला न लें। रिश्तों में संतुलन बनाये रखें।

उपाय: चांदी जैसा सफेद रंग का प्रयोग अधिक करें।

 

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपको बड़ी उपलब्धि या नई भूमिका मिल सकती है, किन्तु आलस्य से बचें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। अति उत्साह में अपनी गुप्त योजनाएं किसी से साझा न करें, वरना काम बिगड़ सकते है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। रिश्तों में आकर्षण रहेगा।

उपाय: पीले रंग का प्रयोग अधिक करें।

 

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित घटनाओं वाला हो सकता है। काफी समय से रुके हुए कानूनी मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। धोखा या भ्रम की स्थिति उत्पन्न  हो सकती है। आय में स्थिरता रहेगी, धन लाभ के साथ अचानक खर्चे हो सकते है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा जोखिम न लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, कड़वे शब्द बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं।

उपाय: नीले रंग का प्रयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

यह सप्ताह आपको नौकरी या व्यापार में नए अवसर लाने वाला होगा। व्यापार में रोटेशन बढ़ेगा, नकदी की समस्या दूर होगी। यात्रा आपके लिए लाभप्रद रह सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपने लक्ष्य को ध्यान रखते हुए कार्य करें। रिश्ते में मधुरता रहेगी। 

उपाय: हल्का हरे रंग का प्रयोग अधिक करें। 

 

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा, सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, गले से सम्बंधित समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता रहेगी।ALSO READ: महावीर जयंती पर करें ये 5 कार्य, मिलेगा सुख और शांति का आशीर्वाद

उपाय: क्रीम या गुलाबी रंगों का प्रयोग करें। 

 

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

यह सप्ताह आपको आपकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं के कारण सफलता प्राप्त हो सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखें नहीं तो बने बनाये कार्य ख़राब हो सकते है। अकेलेपन की भावना आपके उपर हावी हो सकती है, अतः अपने परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। आय सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

उपाय: स्लेटी (Grey) रंग का प्रयोग अधिक करें।

 

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

यह सप्ताह रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। यह सप्ताह आपको मेहनत करने के पश्चात सफलता दिलाने वाला होगा, शॉर्टकट से बचें। आय सामान्य रहेगी, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। जोड़ों के दर्द या पैरों की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। रिश्तों में सुधार होगा।

उपाय: गहरा नीले रंग का प्रयोग करें।

 

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

यह सप्ताह प्रॉपर्टी ब्रोकर का कार्य करने वाले और खिलाड़ियों को सफलता दिलाने वाला सप्ताह रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। नया निवेश लाभकारी होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय और अग्नि/बिजली का कार्य करते समय सावधानी बरतें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: लाल रंग का प्रयोग कम करें।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?



from ज्योतिष https://ift.tt/0V5jIHB
Previous
Next Post »