सावन में इन 10 वस्तुओं के मिश्रण से करें शिव जी का अभिषेक, बीमारियां होंगी दूर

भोलेनाथ की भक्ति और उनको प्रसन्न करना बेहद आसान है। भगवान शिव की मन से की गई पूजा अर्चना का फल जरुर मिलता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक भी किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है शिवलिंग पर अभिषेक में उन पर चढ़ाने वाली चीज़ों का बहुत महत्व होता है। शिवलिंग का जब हम अभिषेक करते हैं तब अर्पित होने वाली वस्तुएं कई मनोकामना के लिए होतीं हैं। जी हां हम आपको बताते हैं की शिवलिंग पर किस वस्तु का क्या असर पड़ता है।

शिवपुराण में बताए गए उपाए को करने से भगवान प्रसन्न हो सकते हैं इससे आपकी समस्याएं दूर हो सकतीं हैं। चंदन, केशर और भांग सहित 10 वस्तुएं भगवान शिव को अति प्रिय होतीं है। ये चीज़ें शिव जी को बहुत पसंद है और इससे अभिषेक करना काफी अच्छे फल देता है। यह उपाय आप पूरे सावन माह में कर सकते हैं और रोज़ यह उपाय ना कर पाओं तो सोमवार के दिन भी कर सकते हैं। इससे आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी साथ ही कुंडली के ग्रह दोष भी दूर होगी। आइए जानते हैं किन चीज़ों के मिश्रण से शिवलिंग का अभिषेक करना फलदायी होता है....

sawan

1. जल : मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।

2. केसर : शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।

3. घी : भगवान शंकर पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

4. चंदन : शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है, मान-सम्मान और यश मिलता है।

5. दूध : शिव-शंकर को दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।

6. दही : पार्वती पति को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

7. शक्कर : महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

8. इत्र : शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं।

9. शहद : भगवान शिव को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

10. भांग : शिव को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OGvGsF
Previous
Next Post »