1 साल बाद हो रहा है गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों के लोगों की बढ़ेगी इनकम

ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को देवगुरु कहा जाता है। गुरु ग्रह को धन-वैभव, सुख संपत्ति का कारक ग्रह भी माना गया है। बृहस्पति देव के मार्गी होने पर सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। बृहस्पतिदेव की कृपा जिन राशियों पर पड़ती है उन जातकों का भाग्य चमक जाता हैं। वहीं 11 अक्टूबर, गुरुवार के दिन गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है। गुरु ग्रह साल में एक बार राशि बदलते हैं। गुरु पिछले एक साल से तुला राशि में हैं और 11 अक्टूबर से गुरु वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल के अनुसार सभी जानिये सभी राशियों को अलग-अलग क्या प्रभाव पड़ने वाला है और किन लोगों का भग्य बदलने वाला है।

 

guru rashi parivartan

मेष राशि

इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को काम की अधिकता होगी और पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मेहमान आगमन, सुख प्राप्ति और सुखद यात्रा।

वृषभ राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की आय में वृद्धी होगी, लेकिन काम बहुत ज्यादा करना पड़ेगा। दक्षिण क्षेत्र यात्रा का योग भी बनेगा। कई जगहों पर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। परिवार के लोग साथ देंगे।

मिथुन राशि

इस समय आपको काम में परिवर्तन देखने को मिलेगा, आप सही काम करेंगे, लेकिन फिर भी भी कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाएंगी। खर्च भी ज्यादा होगा एवं परेशान रहेंगे। कुछ दिनों बाद सकारात्मक फल मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए राशि परिवर्तन बहुत अच्छा साबित होगा। वहीं इस समय आपको आय के मामलों में काफी आराम मिलेगा। लेकिन फिर भी आपका मन विचलित रहेगा। मनचाहा काम मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे।

सिंह राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से आपको कार्य में आराम बना रहेगा। धन की आवक अच्छी हो सकती है। दूसरों की लापरवाही से कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। करीबी लोग विपरीत हो सकते है।

कन्या राशि

मेहनत बहुत ज्यादा करना पड़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थान पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी।

तुला राशि

ये समय परेशानियों से भरा हो सकता है। खर्च की अधिकता और असहयोग रहेगा। कुछ दिनों बाद समय सुधरेगा। कार्यों में गति आएगी। यात्रा का योग है। धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशि

संतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी और सभी काम समय पर पूरे होंगे। परेशानियां बढ़ सकती हैं। सतर्क रहना होगा। कुछ दिनों बाद लाभदायक समय आएगा।

धनु राशि

अज्ञात भय रहेगा। चिंता घेरे रहेगी। कार्य समय पर नहीं होंगे। मेहनत के अनुसार आय नहीं हो पाएंगी। सरकारी कामों में भी अड़चनें आएंगी। कुछ दिनों बाद राहत मिलेगी।

मकर राशि

आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। जमीन से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में भी सफल हो सकते हैं। कुछ दिनों बाद मन विचलित हो सकता है। संभलकर रहना होगा।

कुंभ राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से आपकी आय कम हो सकती है और कार्यों में देरी भी होगी। गुरु की वजह से कुछ दिनों बाद कार्य में सुधार होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा का योग है। नए लोगों से संपर्क होगा।

मीन राशि

गुरु की वजह से आय प्रभावित हो रही है। मन उदास रहेगा। एकांत में रहने की इच्छा होगी। कुछ दिनों बाद कुछ नया करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्य भी होंगे। यात्रा का योग रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xWeiJS
Previous
Next Post »