भगवान शिव की आराधना बहुत ही सरल होती है और उन्हें प्रसन्न करना भी आसान होता है। शिवपुराण में बताया गया है की शिवजी की पूजा करने से मनुष्य की बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। सप्ताह में हर दिन एक भगवान को समर्पित होता है। वहीं सोमवार का दिन शिव आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शिव जी की पूजा नियमित करने से भी बहुत लाभ मिलता है लेकिन सोमवार को की गई पूजा बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। पूरे विधि विधान से की गई पूजा फल जरुर देती है। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार बताया गया है की शिव पूजा के 10 उपाय। इनमें से यदि कोई 1 उपाय भी सोमवार के दिन कर लिया जाए तो भोलेनाथ आपकी परेशानियां दूर कर सभी मनोकामना अवश्य ही पूरी कर देते हैं।
सोमवार को करें इन में से एक उपाय
1. तांबे के लोटे में पानी लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनि के दोष दूर होते हैं।
2. 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा मिलती है।
3. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। इससे बुरा समय दूर हो सकता है।
4. भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र जाप करें। शाम को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।
5. अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। माता पार्वती की भी पूजा करें।
7. घर में पारद शिवलिंग लेकर आए और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बन सकते हैं।
8. आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
9. शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
10. शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zXfcam
EmoticonEmoticon