शारदीय नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित होती है। नवरात्रि के नौं दिनों माता भक्त दुर्गा के सभी रुपों की पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। क्योंकि शक्ति का पर्व नवरात्रि धन के विशेष उपायों के लिए भी शुभ और असरकारी माना जाता है। इस समय देवी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है, मां अपने भक्तों की सभी इच्छाएं जल्द पूरी करती है। इसलिए यदि आप मां को प्रसन्न कर उनसे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के समय इन उपायों को जरुर करें।
1. नवरात्रि के नौं दिनों में से किसी एक दिन मां दुर्गा को हर दिन ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें, आपको धन लाभ अवश्य होगा।
2. नवरात्रि के पांचवे दिन आप मां दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
3. नौं दिनों में से किसी भी एक दिन आप देवी को पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
4. इन दिनों में से किसी भी एक दिन देवी मंदिर में लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।
5. इन नौ यदि आप अखंड ज्योत नहीं जला पा रहे हैं तो आप सुबह शाम घी का दीपक जलाकर उसमें 4 लौंग डाल दें, पानी की तरह बरसने लगेगा पैसा।
6. नवरात्रि में देवी पूजन का महत्व है और देवी के रुप में छोटी कन्याओं की पूजा की जाती है, इस बार नवरात्रि में छोटे-छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर कन्याओं को भेंट करें।
7. नौदुर्गा में माहअष्टमी के दिन आप देवी दुर्गा को मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें, इस उपाय को करने से दरिद्रता का नाश होता है।
8. नौदुर्गा के दौरान अपने घर में सोना/चांदी का कोई सामान जोती पूजा में उपयोग किया जाता है, जैसे स्वास्तिक, ॐ, श्री, दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, श्रीयंत्र आदि चीज़ खरीदें, देवी दुर्गा के चरणों में रखकर उनकी पूजा करें और नवरात्र के आखिरी दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से व अत्यधिक धन वृद्धि होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pOhbrJ
EmoticonEmoticon