आमदानी बढ़ाने के लिए घर में रखें छोटी सी ये चीज़, जानें और क्या हैं लाभ

सीप के जैसा एक पत्थर जो नदी में पाया जाता है उसे गोमती पत्थर कहते हैं। यह गोमती चक्र एक तरफ से पत्थर की तरह दिखाई पड़ता है और दूसरी तरफ से समतल होता है। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग तांत्रिक साधना व कई टोटको में भी किया जाता है। इसके उपाय सही तरह से किए जाएं तो व्यक्ति की हर समस्या दूर हो सकती है। पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की गोमती चक्र को सुदर्शन चक्र भी कहा जाता है। यह चक्र भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिय व उसका शक्तिशाली हथियार है। गोमती चक्र को घर में रखने से इसके कई फायदे आपको देखने को मिलेंगे। इससे आपकी कई तरह की परेशानियां और कठिनाईयां दूर होती हैं। पंडित जी बताते है की इसके उपयोग से कुंडली के दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं गोमती चक्र के अलग-अलग उपयोग व उसके जीवन में सकारात्मक प्रभाव जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं....

gomati chakra

1. आर्थिक लाभ के लिए

पंडित जी बताते हैं की किसी भी माह के पहले सोमवार के दिन 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करें और भोलेनाथ का ध्यान करके उन्हें पीले कपड़े में बांधकर पूरे घर में घुमाएं और बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में लाभ मिलने लगेंगे।

2. आमदानी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

यदि आप बहुत धन कमाते हैं लेकिन जितनी तेजी से पैसा आता है और उसी तेजी से धन खर्च हो जाता है तो यह उपाय आपके लिए बहुत ही उपयुक्त है। इस उपाय को करने के लिए आप किसी भी माह के पहले शुक्रवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को पीले कपड़े पर रखकर मां लक्ष्मी का स्मरण कर विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद दूसरे दिन उस कपड़े में से 4 गोमती चक्र उठाकर एक-एक करके घर के चारों कोनों में दवा दें। इसके बाद और 3 गोमती चक्र को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। बाकी बचे गोमती चक्र को किसी भी मंदिर में जाकर अपनी समस्या बोलकर वहीं रख दें। इस उपाय से ना केवल आर्थिक लाभ होगा व आपका धन नाश नहीं होगा।

3. नजरदोष से बचने के लिए

यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो वह किसी निर्जन स्थान पर जाकर 3 गोमती चक्रों को अपने ऊपर से 7 बार उतार कर अपने पीछे फेंक दें। गोमती चक्रों को फेंकते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप पीछे मुड़कर ना देखें। यह उपाय जल्द से जल्द नजर दोष दूर करता है और भविष्य में नजरदोष से बचाता है।

4. यदि बच्चे को डर लगता है

यदि आपका बच्चा बहुत डरता है तो इस उपाय से आपको बहुत लाभ मिलेगा। यह उपाय आपको मंगलवार के दिन करना है, किसी भी माह के पहले मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कंधे का सिन्दूर लेकर तिलक कर किसी लाल कपड़े में बांध दें और उसे बच्चे के गले में पहना दें, इससे बच्चे का डर कम हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KwzUBF
Previous
Next Post »