किस्मत की धनी होती है वो लड़कियां जिन्हें मिलते हैं इन राशियों के पति

हर लड़की यही चाहती है की उसे बहुत ही प्यार करने वाला और केयरिंग पति मिले। लड़कियों की इच्छा होती है की उसका पति उसकी हर ख्वाहिशें पूरी करे। लेकिन हर लड़कियों के सपने पूरे नहीं होते और कुछ लड़कियों के सपने पूरे हो जाते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और अपनेपन पर ही टीका रहता है। लेकिन कभी-कभी कुछ राशियों के लोग अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं, दिखाते नहीं हैं तो कोई बहुत अच्छे तरीके से अपने प्यार को निभाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है की कुछ राशियों के लड़के अपनी पत्नी को पूरी उम्र बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी हर जरुरतों को पूरा करते हैं और उन्हें संसार की हर खुशी देते हैं। कहा जाता है की जिस लड़की का पति इस राशि वाला होता है वो लड़कियां किस्मत की बहुत धनी होती है। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो राशियां...

rashi anusar pati

वृषभ राशि
इस राशि वाले जातकों को प्यार और उसके साथ केयरिंग बहुत अच्छे से पता होती है। इस राशि के पार्टनर बहुत ही भरोसेमंद साबित होते हैं। ये लोग जिम्मेदार होने के साथ-साथ दिखने में आकर्षक भी होते हैं। इस राशि के लड़के काफी वफादार भी होते है। ये अपने जीवन साथी को लेकर काफी केयरिंग और रोमांटिक होते है। जोकी इन्हे बेस्ट हसबैंड की श्रेणी में रखती है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों से ज्यादा प्यार और रोमांस में कोई कर ही नहीं सकता। ये लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं और उनका हर हाल में ख्याल भी रखते हैं। तुला राशि के जातक अपने पार्टनर का बहुत ख्याल रखते हैं। केयरिंग पति की जितनी खासियत होती हैं, वह इनमें सबसे ज्यादा होती है। अपनी पत्नी का ख्याल रखना एक बच्चे की तरह करते है। इस राशि के जातक अपने पार्टनर को छोटे-छोटे सरप्राइज देते रहते हैं। इस राशि के जातक को यही सब खूबियां बेस्ट हस्बैंड बनाती हैं।

कुंभ राशि
सभी राशियों में से इस राशि के जातक सबसे अच्छे पति साबित होते हैं। इस राशि के जातक कमिटमेंट करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। आप जिससे प्यार करते हैं, उनके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होते हैं। आप बहुत ही वफादार होते हैं और इसीलिए इनके साथ रिश्ता बहुत लंबे समय तक चलता है। स्मार्ट लुक, बोलने का आकर्षक अंदाज और हमेशा सकारात्मक व्यवहार करना इन्हें परफेक्ट हसबैंड साबित करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RuUlS0
Previous
Next Post »