कुंडली का यह योग करोड़पति को बना देता है रोडपति,एक झटके में ला देता है सड़क पर

कभी कभी किसी की कुंडली में ऐसे योग बन जाते हैं जिससे बड़े से बड़े स्थान या पद पर बैठा हुआ व्यक्तियों का भी पतन हो जाता, इस योग के बनने पर करोड़पति भी एक झटके में सड़क पर आ जाता है । ज्योतिष के अनुसार बृहस्‍पति देवताओं के गुरु तो राहु असुरों के गुरु हैं, अगर कुंडली में गुरु और राहु की युति हो जाये तो चंडाल योग बनता है । अगर राहु के प्रभाव में गुरु आ जाये तो वह भी अनिष्‍ट फल देने लगता है । चंडाल योग को नीच योग है और इसकी छाया पड़ने मात्र से यह संसार या गुरु को अशुद्ध कर देती है । अगर किसी की कुंडली में चंडाल योग हो तो उसके दुष्प्रभाव को कुछ उपायों के द्वारा दूर किया जा सकता है । जाने क्या है चंडाल योग ।

 

अगर किसी की कुंडली में चंडाल योग बन जाये तो ऐसे लोग अपने ही गुरु से नफरत करने लग जाते है, बड़े से बड़ा धनवान करोड़पति भी सड़क पर आ जाता है, पराई स्त्रियों से संबंध रखने लगता है, उसके चरित्र का पतन होने लगता है, चोरी, जुआ, सट्टा, नशा अनैतिक, हिंसक जैसे गलत कार्यों को ना चाहते हुये भी करने लगता है ।

 

कुंडली में चंडाल योग के बनते ही व्यक्ति अपने गुरू, अपने से बड़े सम्मानिय लोगों के साथ दुरव्यवहार और उनसे नफरत करने लगता है । वहीं चंडाल कुंडली में राहु मजबूत स्थिति में है तो व्यक्ति अपने गुरू के कार्य को ही करता है लेकिन वह अपने गुरू के सिद्धांतों को कभी नहीं मानता, और जब कोई अपने गुरू का अपमान करता है तो उसे तीनों लोकों में स्थान प्राप्त नहीं होता और उसका पूर्णतः पतन हो जाता है ।

 

इन उपायों से चंडाल योग का प्रभाव खत्म होने लगता है-


1- कुंडली में चंडाल योग बनने पर राहु ग्रह का जप करने के बाद राहु का दान करें ।
2- हर दिन सुबह शाम श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं गाय को चारा खिलायें ।
3- हर रोज हल्दी और केसर का टीका अपने माथे पर लगाये ।
4- किसी भी गरीब बच्‍चों की पढ़ाई में मदद करें ।
5- भगवान गणेश और माता सरस्वती की आराधना करें एवं इनके मंत्रों का नियमित जप भी करें ।
6- प्रत्येक अमावस्या एं पूर्णिमा को बरगद (बड़) के पेड़ की जड़ में गाय का कच्चा दूध डालें ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UTVOUe
Previous
Next Post »