साल भर बाद एक बार फिर साईं बाबा ( shirdi sai baba ) को देखे जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शिरडी के मंदिर ( Shirdi Temple ) में भक्तों ( Sai devotee ) को साईं बाबा के दर्शन हुए हैं। कुछ लोग इसे आंखों का धोखा बता रहे हैं तो कुछ इसे बाबा की महिमा मान रहे हैं। यहां पहुंचने वाले भक्त उस खास दीवार का एक झलक पा लेना चाहता है, जहां साईं बाबा को देखे जाने का दावा किया जा रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर शिरडी मंदिर के दीवार पर साईं बाबा को देखे जाने की खबर जब से वायरल हुई है तब से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु उस दीवार का एक बार दीदार कर लेना चाहते हैं, जहां साईं बाबा की तस्वीर देखे जाने की दावा किया जा रहा है। शिरडी पहुंचे लोगों का दावा है कि गुरुवार ( 11 जुलाई ) की रात करीब 11-12 बजे बीच उन्हें दीवार पर साईं बाबा की छवि दिखाई दी। इसके बाद से साईं बाबा की चमत्कारी तस्वीर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले साल ( 12 जुलाई 2018 ) में भी द्वारमाई मंदिर में साईं बाबा की तस्वीर देखे जाने का दावा किया गया था और फिर एक साल बाद इसी तरह का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल, जिस दिन साईं बाबा दिखे थे, उस दिन भी गुरुवार ही था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JuuLuQ
EmoticonEmoticon