भादो में खाएंगे भात तो कंगाल हो जाएंगे आप, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

हिन्दू धर्म में सावन की तरह भादो ( Bhado ) महीने का विशेष महत्व है। जिस तरह सावन महीने में सोमवार का महत्व होता है उसी तरह भाद्रपद ( Bhadrapada 2019 ) में रविवार का महत्व है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु ( Lord Vishnu ) अपनी नींद पूरी करने के बाद जग जाते हैं।

ये भी पढ़ें- सब कुछ करें लेकिन भादो में रविवार को ये काम भूलकर भी न करें

भादो महीने की शुरुआत 16 अगस्त को हो गई है। 14 सितंबर तक भादो महीना रहेगा। भादो महीना में कुछ चीजों का खाना सही नहीं माना गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं भादो में दही खाने से मना किया जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। माना जाता है कि भादो में वैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाता है। जिस कारण दही खाने से मना किया जाता है। भादो में दूध खाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- धर्म कहता है कि भादो में दही नहीं खाना चाहिए, जानिए विज्ञान क्या कहता है?

इसके अलावे भादो में और भी बहुत कुछ नहीं खाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे कारण भी बताया गया है। भादो में भात भी खाने से माना जाता है। इस महीने में दूसरे का दिया हुआ भात नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि दूसरे का दिया हुआ भात खाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। हम सभी जानते हैं कि अगर मां लक्ष्मी ( maa lakshmi ) नाराज हो जाएंगी तो हमे कंगाल होने से कोई नहीं बचा सकता। आइये जानते हैं कि भादो माह में क्या करें, क्या न करें।

क्या न करें...

  1. भादो माह में गुड़ नहीं खाना चाहिए, गुड़ खाने से स्वर बिगड़ जाता है।
  2. तिल का तेल नहीं खाना चाहिए। तिल के तेल खाने से उम्र घटती है।
  3. दही नहीं खाना चाहिए। दही खाने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।
  4. दूसरे का दिया हुआ भात नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि दूसरे का दिया हुआ भात खाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
  5. भादो में नारियल का तेल नहीं खाना चाहिए। नारियल का तेल खाने से संतति सुख में कमी आती है।

भादो में क्या करें

  1. भादो महीना में मक्खन जरूर खाएं। मक्खन खाने से उम्र बढ़ती है।
  2. गाय का घी खाएं। गाय का घी खाने से शक्ति मिलती है।
  3. भादो में गाय का दूध पिएं, वंश की वृद्धि होती है।
  4. भादो में पानी में गौमूत्र डालकर स्नान करें। इससे पाप का नाश होता है।
  5. भादो में एक वक्त भोजन करें। पुण्य की प्राप्ति होती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z9I8Fq
Previous
Next Post »