हनुमान मंदिर में कर लें ये मुफ्त उपाय, 21 दिन में कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष की समस्या हो जिसके कारण जीवन की प्रगति में बाधाएं आ रही हो तो करें यह उपाय। अगर किसी ज्योतिषी ने बहुत खर्चीला उपाय उपाय बताया हो तो परेशान न हो। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए आप बिना रुपया पैसा खर्च किए भी किसी आसपास के हनुमान मंदिर में जाकर करे यह उपाय। कालसर्प दोष से हमेशा के लिए कुछ ही दिनों में मुक्ति पा सकते हैं। जानें आखिर हनुमान मंदिर में जाकर कौन सा उपाय करना है।

[MORE_ADVERTISE1]हनुमान मंदिर में कर लें ये मुफ्त उपाय, 21 दिन में कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति[MORE_ADVERTISE2]

उपाय से पूर्व ये बहुत सरल नियम का ध्यान रखें

- जो व्यक्ति काल सर्प दोष से परेशान हो उसे स्वयं ही यह उपाय करना है।

- इस उपाय को हर रोज लगातार 21 दिनों तक करना है।

- अपने समय और सुविधा अनुसार सुबह एवं शाम को दोनों समय करना है।

- ये उपाय पूरी तरह मुफ्त का उपाय है।

- इस उपाय को किसी भी शनिवार या मंगलवार के दिन से ही प्रारंभ करना है।

- 21 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करना है।

- सुबह शाम उपाय करने से पहले सरसों के तेल या गाय के घी का एक दीपक जलाना है।

- पहले एवं आखरी दिन के अलावा 21 दिनों के बीच में जीतने भी शनिवार और मंगलवार के दिन पड़ेंगे उस दिन विशेष रूप से अकाव (आक) के 11 पत्तों की माला अपने हाथ से लाल धागे में माला बनाकर अवस्य पहनावें।

- प्रयास करें ये उपाय सुबह 8 बजे से पहले एवं रात्रि में 9 बजे से पहले ही करें।

[MORE_ADVERTISE3]हनुमान मंदिर में कर लें ये मुफ्त उपाय, 21 दिन में कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें यह उपाय

उपरोक्त नियमों का पालन करते हुए- शुद्ध, पवित्र होकर आसपास के किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर पहले तो एक दीपक जलावें- फिर "ऊँ हनुमते नमः" मंत्र का जप 108 बार (दोनों समय मिलाकर) करें। जप करते समय हनुमान जी कालसर्प दोष से शीघ्र मुक्ति की प्रार्थना मन ही मन करें। जप के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुबह 5 बार एवं शाम को 2 बार कुल मिलाकर 7 बार पाठ एक दिन में करना है। ऐसा लगातार 21 दिनों तक करना है। इस उपाय के प्रभाव से बिना रुपया पैसा खर्च किए कुछ ही दिनों में कालसर्प दोष से मुक्त हमेशा के लिए मिल जाएगी।

*****************

हनुमान मंदिर में कर लें ये मुफ्त उपाय, 21 दिन में कालसर्प दोष से मिल जाएगी मुक्ति

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Qw7YK
Previous
Next Post »