शनिदेव न्याय के देवता कहे जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव सभी जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की कृपा किसी रंक को राजा बना देती है, तो बुरे कर्मों के कारण किसी राजा को रंक बनाने में भी पीछे नहीं हटते हैं। इसलिये अच्छे कर्म करते रहें तो शनि की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
पढ़ें ये खबर- घर में लगी ये तस्वीरें आपको कर सकती है बीमार, जरा संभल कर लगायें
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
इस समय ज्योतिषगणना के आधार पर इस दौरान शनि की कृपा 4 राशियों पर पड़ रही है। जो कि आपकी किस्मत बदल सकती है। अगर आप इस दौरान अच्छे कर्म करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे और बुरे कर्म करने वालों को बुरा ही परिणाम मिलेगा। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसने वाली है शनि की कृपा....
पढ़ें ये खबर- नौकरी में आ रही सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, रविवार के दिन कर लें ये काम
[MORE_ADVERTISE3]
मेष:
शनि की शुभ दृष्टि से इस राशि वाले जातकों को वाहन सुख और भूमि संबंधित लाभ मिल सकता है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार होगा और पारिवारिक मतभेद खत्म होगा।
सिंह:
इस राशि वालों के लिये यह समय बहुत ही शुभ होने जा रहा है। आपके लिये यह समय सफलता का समय है। शनिदेव की कृपा से आप धन संपत्ति के क्षेत्र में खूब बढ़ोतरी करेंगे। इस दौरान आप किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार नौकरी में पूरी सफलता के योग हैं, आपका समय शुभ बना रहेगा।
धनु:
धनु राशि वालों के लिये यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर में खुशियां जल्द ही दस्तक देंगी। कार्यस्थल पर चल रही सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। मानसिक तनाव भी दूर होंगे जिससे की आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में तोजी आएगी।
तुला:
तुला राशि वाले इतने दिनों से जो सोच रहे थे वो कार्य उनके जल्द पूरे होंगे। दबी हुई इच्छाएं भी पूरी हो जाएगी। व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। पारिवार का पूरा सुख मिलेगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NUv6JM
EmoticonEmoticon