सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिये बहुत बुरा, जानें क्या होगा इसके साथ

सूर्य देव ही प्रत्यक्ष देवता हैं जिनकी हम साक्षात पूजा कर सकते हैं। सूर्य देव का कुंडली में शुभ होना व्यक्ति को मान-सम्मान, सरकारी नौकरी, राजनेता सहित प्रभावशाली बनाता है। सूर्य की स्थिति हर व्यक्ति की कुंडली में बहुत मायने रखती है।

 

पढ़े ये खबर- मकर संक्रांति 2020: राशि अनुसार दान, दिलायेगा सुख-समृद्धि और धन

 

गोचरवश जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव। सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप ये सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं किस पर पड़ेगा क्या प्रभाव...

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिये बहुत बुरा, जानें क्या होगा इसके साथ

मेष राशि:

इस राशि के जातकों के लिये सूर्य का मकर राशि में गोचर बहुत शुभदायी रहेगा। इस राशि के लोगों को शुभता की प्राप्ति करवायेगा। सेहत के मामले में ठीक रहेंगे और समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। दोस्तों, रिश्तेदारों से आपको मदद मिलेगी जो कि आपके लिये सफलता दायक होगी।

 

वृषभ राशि:

इस राशि में सूर्य का गोचर जीवन में मुश्किलें लेकर आयेगा। इस दौरान आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। मानसिक स्थिति में बहुत बदलाव होगा जो कि आपके लिये चिंताजनक हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिये थोड़ा प्रयास करना पड़ सकता है।

 

मिथुन राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि के लिये शुभ नहीं है। खासकर इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। यात्रा शुभकारी नहीं रहेगी, इसलिये यात्रा को टालने का प्रयास करें। खर्चों पर थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि अत्धिक खर्च से आपको आर्थिक संकट आ सकता है।

 

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिये सूर्य का गोचर सामान्य रहेगा। इस दौरान आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी लेकिन अत्यधिक लाभ नहीं होगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नये कार्य को शुरु करने से पहले प्लानिंग जरुरी है, बेहतर होगा की सोच-विचार कर कार्य करें।

 

सिंह राशि:

इस राशि के जातकों के लिये सूर्य का गोचर बेहतर रहेगा। गोचर के दौरान सरकारी नौकरी के लिये तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कानूनी विवाद में फंसे लोगों के पक्ष में फैसला आयेगा। अधिक कार्यभार के चलते आप अपनी सेहत पर ध्‍यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन देना बहुत जरुरी है।

 

कन्‍या राशि:

कन्‍या राशि वाले जातकों के लिये सूर्य का गोचर जिंदगी में बहुत से बदलाव लेकर आयेगा। मकर संक्रांति पर बनने वाला योग इस राशि के जातकों को बहुत बड़ा मुकाम दिलवायेगा। आपकी शिक्षा में रुकावटें आ सकती है, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कई तरह की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

तुला राशि:

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश तुला राशियों के लिए सेहत संबंधी परेशानियां खड़ी कर सकता है। इस दौरान छोटी हो या बड़ी किसी भी तरह की सेहत संबंधित परेशानियों को अवॉयड करने से बचें। पैसे के चलते आपका कोई काम नहीं रुकेगा।

 

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के गोचर के दौरान अच्छे फल मिलेंगे। इस दौरान कारोबार के संबंध में कि गई यात्राये बहुत सुखद रहेगी और आपको लाभ भी पहुंचायेगी। वहीं बच्चों के प्रति आपका प्यार बढ़ेगा जो कि आत्मियता बढ़ायेगा।

 

धनु राशि:

धनु राशि के जातक सूर्य के गोचर से थोड़ा परेशान रहेंगे क्योंकि इस दौरान आपको पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं और व्यवसाय में भी बहुत सी कठिनाईयां आ सकती है। आपके पिता को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा।

 

मकर राशि:

सूर्य का गोचर मकर राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में सुख प्रदान करने वाला होगा। इस दौरान आपको धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन सेहत का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है।

 

कुंभ राशि:

इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नेत्र संबंधित परेशानियां खड़ी कर सकता है। इस गोचर के दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के प्रबल योग बन रहे हैं।

 

मीन राशि:

सूर्य का गोचर आपकी राशि वाले जातकों के लिये बहुत लाभदायक रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान आपको उपहार मिलने के योग बनेंगे। सरकारी क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TcfF2B
Previous
Next Post »