भूलकर भी इस वक्त न करें इन वस्तुओं का दान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

अगर व्यक्ति के जीवन में खुशियां है तो उसके जीवन में दुख भी आएंगे। शायद यही कारण है कि सुख-दुख को व्यक्ति का जीवन साथी कहा जाता है। यह समय के अनुसार आता-जाता है। जब व्यक्ति के जीवन में सुख रहता है तो वह किसी चीज का परवाह नहीं करता है लेकिन जैसे ही दुख आता है तो वह दुख को दूर करने के लिए हर उपाय करता है। यहां तक की वह दान-पुण्य भी करता है।


लेकिन क्या आपको पता है दान-पुण्य कब किया जाना चाहिए। कहा जाता है दान-पुण्य करने का कोई वक्त नहीं होता। ये सच्चाई भी है कि पुण्य कार्य करने का कोई वक्त नहीं होता, लेकिन दान करने का वक्त जरूर होता है। अक्सर हम सुनते हैं कि इस वक्त दान मत करो, ये चीज मत दो, भाग्य बिगड़ सकता है, नुकसान हो सकता है।


क्योंकि गलत समय पर गलत चीज का दान करने से अपकी स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ने लगेगी। अगर आप अपने घर-परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपको किस चीज को और किस समय दान करना चाहिए, जो आपके लिए लाभदायक हो।


धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ढलने के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि उस वक्त अगर आप दान करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है और भाग्य भी बिगड़ सकता हैं। आइये जानते है कि सूर्य ढलने के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।


लहसुन और प्याज

सूर्य ढलने के बाद लहसुन और प्याज का दान नहीं करना चाहिए। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इसका संबंध केतु ग्रह से है। केतु ग्रह नकारात्मक शक्तियों का स्वामी होता है। कहा जाता है इसी वक्त जादू-टोना जैसे कार्य किए जाते हैं। यही कारण सूर्य ढलने के बाद लहसुन और प्याज किसी को भी नहीं देना चाहिए।


पैसा नहीं देना चाहिए

अक्सर हम लोग अपने बड़े जन से सुनते हैं कि सूर्य ढलने के पश्चात किसी को पैसा नहीं देना चाहिए और मना करने की बात कही जाती है। दरअसल, माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।

हल्दी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन हल्दी किसी को नहीं देना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, अगर गुरुवरा को हल्दी किसी को देते हैं तो गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है। गुरुवार के दिन हल्दी दान करने से परेशानी बढ़ सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36YH2kP
Previous
Next Post »