आज 9 मार्च दिन सोमवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है, आज के दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को संध्याकाल शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाएगा। होलिका दहन के बाद जब होली जलकर भस्म में बदल जाए तो उसमें सो थोड़ी सी भस्म के ये 5 तांत्रिक के महा टोटके करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाएगी। प्रयास करें की उक्त टोटके का उपाय करते समय आपको रोके-टोके नहीं।
Holi 2020 : आज शाम इस मुहूर्त में ऐसे करें होलिका दहन और पूजन
1- होली दहन के दूसरे दिन होली की राख को घर लाकर उसमें थोडी सी राई और खड़ा नमक मिलाकर किसी बर्तन में रख लें। अब बर्तन घर में किसी पवित्र व सुरक्षित स्थान पर रख दें। इस उपाय से बुरे समय से मुक्ति मिल जाती है और व्यक्ति कुछ ही दिनों में बन सकता हैं धनवान।
2- अगर आप या आपके घर पर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा हावी है तो होली की राख को ताबीज में बांधकर पहनने से उसके ऊपर बुरी आत्माओं का साया नहीं रहता और किसी भी तरह के टोने-टोटके का असर भी नहीं होता।
कुंडली दोष होंगे दूर, इस होली अपनी जन्म राशि के इस रंग को लगाकर करें यह उपाय
3- अगर किसी की कुंडली में ग्रह दोष है तो होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से ग्रह दोष समाप्त हो जाता है।
4- होली की रात को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद लगातार 40 दिनों तक रोज एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से हनुमानजी भक्त की सभी परेशानियां दूर कर देते है।
Holika Dahan : इस वैदिक विधि से करें होलिका पूजन, जो चाहोगे मिलेगा
5- अगर में धन आवक में वृद्धि नहीं हो पा रही हो तो इस होली पर्व के दिन होलिका दहन के समय धन वृद्धि की कामना से जलती हुई होलिका में आम, पीपल, गुलर, बड़, पलाश, अकाव, बेलपत्र की सुखी जड़, खैर एवं शमी आदि पेड़ों की ग्यारह (11) लकड़ियों की आहुति गाय के घी में मिलाकर- ऊँ केशवाय नमः मंत्र बोलते हुए छोड़े।
***************
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TKWETs
EmoticonEmoticon