कुबेर के मंदिर: धनतेरस के दिन इनमें से किसी भी एक मंदिर का दर्शन माना जाता है अति विशेष, जानें कहां-कहां हैं ये?

हिंदू धर्म में पांच दिवसीय पर्व दीपावली का खास महत्व है, ऐसे में इन पांच दिनों में पहले दिन धनतेरस का पर्व आता है। इस दिन भगवान धनवंतरि के अलावा माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है।

ऐसे में 4 दिन बाद से ही दीपावली 2021 का पर्व शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार,2 नवंबर को धनतेरस मनाया जााएगा। ऐसे में आज हम आपको धन के देवता कुबेर के मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। जानकारों के अनुसार धनतेरस के दिन कुबेर की पूजा के अलावा इनके मंदिरों का दर्शन अत्यंत विशेष माना गया है।

देश में मौजूद कुबेर के प्रमुख मंदिरों में से एक मंदिर मध्यप्रदेश के विदिशा में मौजूद है। यहां ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी की विशाल कुबेर प्रतिमा मौजूद है। यूं तो भारत में कुबेर (यक्षों) की असंख्य छोटी-बड़ी प्रतिमाएं हैं, लेकिन इनमें निर्माणकाल और प्रतिमाओं के आकार की दृष्टि से कुछ प्रमुख हैं।

dhan_kuber

इन्हीं में से एक 12 फीट ऊंची कुबेर प्रतिमा विदिशा में मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कुबेर प्रतिमा की कीमत करोड़ों में बताई जाती है। विदिशा में इस कुबेर की प्रतिमा के रूप में करीब 5 फीट ऊंची यक्षिणी की प्रतिमा भी मौजूद है।

इसके अलावा सातवीं शताब्दी की धनपति कुबेर की प्रतिमा भी यहां सदियों तक कुबेर पूजा का प्रमाण देती है। धन ऐश्वर्य और विलास के प्रतीक देवता के रूप में धनतेरस और दीपावली पर कुबेर पूजा का विशेष महत्व है। धन का स्वामी होने के कारण इन्हें धनपति और देवताओं का खजांची भी कहा जाता है।

Must Read- Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस बार के खास योग

देश में कुबेर के मंदिर
पुरातत्व से जुड़े जानकारों के मुताबिक निर्माणकाल और प्रतिमाओं के आकार की दृष्टि से देश में कुछ प्रमुख कुबेर प्रतिमाएं हैं। इनमें से एक विदिशा में है जबकिमथुरा, पटना, भरतपुर के अलावा खंडवा जिले में स्थित कुबेर भंडारी का मंदिर के अतिरिक्त पुणे महाराष्ट्र, करनाली बड़ौदा, रत्नमंगलम चेन्नई में भी स्थित है। वहीं यह भी माना जाता है कि मदुरई के प्रसिद्ध मंदिर में पूजी जाने वाली मीनाक्षी देवी कुबेर की ही पुत्री हैं।

उत्तराखंड : यहां है कुबेर का अत्यंत चमत्कारी मंदिर
इनके अलावा भगवान शंकर की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड के जागेश्वर महादेव (अल्मोड़ा) के मुख्य परिसर से कुछ कदमों की दूरी पर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर कुबेर मंदिर है। इस मंदिर को अत्यधिक चमत्कारी माना जाता है। यह मंदिर परिसर मुख्य मंदिर परिसर से लगभग 300 से 400 मीटर दूर है। इस परिसर के दो मुख्य मंदिर कुबेर मंदिर और देवी चंदिका मंदिर हैं।

Must Read- कुबेर का एकलौता स्वतंत्र मंदिर: यक्षों के अधिपति विराजते हैं यहां, भोलेनाथ के नजदीक

kuber_mandir

देवभूमि में मौजूद इस मंदिर के संबंध में मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां से एक सिक्का अपने साथ ले जाने के बाद उसे संभाल कर अपने पूजा स्थल या तिजोरी में रखकर रोज उसकी पूजा करता है, उसे आजीवन कभी गरीबी का मुंह नहीं देखना पड़ता।

यहां कुबेर मंदिर एक उठें हुए मंच पर बना है और रेखा-शिखर वास्तुकला का अनूपम उदाहरण हैं। वास्तुशिल्प शैली में यह महा-मृत्युनजय मंदिर जैसा दिखता है। मंदिर में एक दुर्लभ एक मुखी शिवलिंग भी है जो दसवीं शताब्दी ईस्वी की तारीख का है साथ ही शक्ति पंथ की देवी चंदिका मां का मंदिर है, जो कि वल्लबी शैली में बनाया गया है।

Must read- इस दिवाली 2021 छह दशक बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

बैस नदी से मिली थी कुबेर की यह विशाल प्रतिमा
वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा में मौजूद कुबेर की यह विशाल प्रतिमा स्थानीय बैस नदी से प्राप्त हुई थी। वर्षों तक नदी में उल्टी पड़ी होने के कारण इसके स्वरूप को पहचाना नहीं जा सका और यह पत्थर की बड़ी चट्टान ही समझी जाती रही, जिससे ग्रामीण चट्टानरूपी कुबेर की इस प्रतिमा की पीठ पर वर्षों तक स्नान करते और कपड़े धोते रहे।

जब कई वर्षों बाद मिट्टी का कटाव बढ़ा और नदी का पानी कम हुआ तो इस प्रतिमा के पैर कुछ ग्रामीणों को दिखे तो उन्हें किसी विशाल प्रतिमा का आभास हुआ। इसके बाद भारी मशक्कत के बाद प्रतिमा को सीधा किया गया तो इसकी पहचान ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के कुबेर के रूप में हुई। यह दुर्लभ प्रतिमा अब जिला पुरातत्व संग्रहालय के मुख्य द्वार पर मौजूद है।

हाथ में धन की थैली लिए हैं कुबेर
विदिशा में कुबेर की यह प्रतिमा 12 फीट ऊंची है, इस प्रतिमा के शीर्ष पर पगड़ी और कंधों तक उत्तरीय वस्त्र है। कानों में कुण्डल और गले में भारी कंठा है।

Must Read- Dhanteras 2021: इस धनतेरस इन बातों का रखें खास ध्यान

Diwali 2021
IMAGE CREDIT: Dipawali

मान्यता के अनुसार कुबेर अपने भक्तों को शक्ति, समृद्धि और कल्याण प्रदान करते हैं। उनकी इस प्रतिमा के एक हाथ में धन की थैली स्पष्ट दिखाई देती है। कुबेर प्रतिमा के साथ ही बैसनगर से 5 फीट की यक्षिणी की प्रतिमा भी मिली थी, जिसे कुबेर की पत्नी के रूप मेंं मान्य किया जाता है। यह प्रतिमा भी जिला संग्रहालय में मौजूद है।

राजसी ठसक वाले धनपति कुबेर
कुबेर का धनपति रूप भी विदिशा जिले के ग्राम बढ़ोह से प्राप्त हुआ है। 7-8 वीं शताब्दी की यह कुबेर प्रतिमा राजसी ठसक के साथ दिखाई देती है। इस प्रतिमा पर ठाठ-बाट से सिंहासन पर बैठे कुबेर का एक पैर धन के बर्तन पर रखा हुआ है, जैसे वे धन की रक्षा में मुस्तैद है। उनके एक हाथ में धन की थैली है, सिर पर मुकुट और पीछे विशाल आभामंडल अलंकृत है। इनके बाल कंधों तक फैले हैं, भुजाओं में बाजूबंद और गले में हार है। कुबेर महाराज के दोनों ओर यक्ष-यक्षिणी चंवर लिए सेवा में दिखते हैं, दरअसल अथर्ववेद में कुबेर को यक्षराज भी कहा गया है।


ओंकारेश्वर में स्थित कुबेर भंडारी का मंदिर:
ओंकारेश्वर में स्थित कुबेर भंडारी का मंदिर भी देश में काफी प्रसिद्ध है, मान्यता के अनुसार इस मंदिर में धनतेरस के दिन दर्शन करने मात्र से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसे में इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। जब ओंकारेश्वर में श्रद्धालु आते हैं तो वहां एक बार दर्शन करने के लिए जरूर पहुंचते हैं।

यहां है कुबेर भंडारी का मंदिर
ओंकारेश्वर बांध बनने के पहले कुबेर भंडारी का मंदिर नर्मदा और कावेरी के संगम पर स्थापित था, लेकिन जब बांध बना तो इस मंदिर के लिए शासन ने एक ट्रस्ट बनाकर ओंकार प्रसादालय के पास स्थापित कर दिया, हालांकि पुराने मंदिर को विस्थापित नहीं कर पाए इसलिए वह डूब में चला गया। नवीन मंदिर में भी भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं। दीपावली के समय इस मंदिर में काफी भीड़ होती है।

ऐसे समझें कुबेर को
कुबेर लंकापति रावण के सौतेले भाई और शिवभक्त भी हैं, शिव की उपसना के दौरान भगवान शंकर खुश होकर इनको धनेश होने का आशीर्वाद दिया था, कुबेर के पास ही पुष्पक विमान था, जिसकी विशेषता यह थी कि चाहे जितने लोग बैठे एक सीट हमेशा खाली रहती है। लेकिन रावण ने उसे छीन लिया था। हालांकि रावण के मरने के बाद यह विमान वापस मिल गया। इसलिए इनकी पूजा करने से धन संपदा की कमी नहीं होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XSsvro
Previous
Next Post »