विवाह और मांगलिक कार्य कब से प्रारंभ होगा, जानिए नवंबर और दिसंबर में कब है शादी का मुहूर्त

Marriage Muhurta 2021

Marriage Muhurta 2021

Devuthani Ekadashi 2021 : आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के दिन देव सो जाते हैं और चातुर्मास का प्रारंभ हो जाते हैं। जब से 4 माह के लिए विवाह सहित सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। इन चार माह में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं करते हैं, जैसे विवाह, गृहप्रवेश, जातकर्म संस्कार आदि सभी कार्य नहीं करते हैं। फिर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात प्रबोधिनी एकादशी के दिन देव उठ जाते हैं। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।
 

 

कब से प्रारंभ होंगे विवाह कार्य : 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी है, जिसे देवोत्थान एकादशी, देवउठनी ग्यारस ( dev uthani gyaras 2021 date ) के नाम से भी जाना जाता है। 

 

विवाह मुहूर्त 2021 ( Shubha Vivah Muhurat 2021 ) : विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर 2021 को है। इसके बाद 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवम्बर को ( november vivah muhurat 2021 ) शुभ विवाह मुहूर्त रहेगा।‍ फिर 1, 2, 6, 7, 11 और 13 दिसंबर को ( december vivah muhurat 2021 ) मुहूर्त रहेगा। नवंबर माह में कुल 7 शुभ मुहूर्त और दिसंबर 2021 में कुल 6 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।

 



from ज्योतिष https://ift.tt/3wjhZWQ
Previous
Next Post »