Lal Kitab Rashifal 2022 : मिथुन राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Lal Kitab Mithun Rashi 2022

Lal Kitab Mithun Rashi 2022

Lal Kitab Mithun rashi 2022: लाल किताब के अनुसार मिथुन राशि (Gemini 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए मिथुन राशि का ( Mithun rashi ka varshik rashifal 2022 ) वार्षिक राशिफल।
 

 

1. परिवार (Gemini Family 2022) : परिवार में तालमेल के अभाव के चलते वाद-विवाद की नौबत आ सकती है। संतान प्राप्ति की आशा कर रहे हैं तो, आपकी ये मनोकामना पूर्ण होने की उम्मीद है। आपको परिवार के बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार में धार्मिक आयोजन रखें और दान पुण्य का कार्य करें। तीर्थ यात्रा का योग है।

 

2. अर्थ (Gemini Finance 2022) : इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन यदि सेहत पर ध्यान नहीं रखा तो खर्चा बढ़ेगा और फिजूल खर्चा भी बहुत होगा। आपको बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा।

 

3. कारोबार (Gemini Business 2022) : व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। नए लोगों से संपर्क में बढ़ेगा जिसके चलते व्यापार में विस्तार होगा। निवेश करते वक्त थोड़ा विचार विमर्ष करने की जरूरत है।

 

4. नौकरी (Gemini Job 2022) : इस वर्ष नौकरी में आपको काम पर ही फोकस रखना होगा अन्यथा छवि खराब हो सकती है। यदि सलाह मानी तो पदोन्नति के योग बन सकते हैं। इस वर्ष आप नौकरी में बदलाव देख सकते हैं।

 

5. करियर (Gemini Career 2022) : करियर की दृष्टि से इस वर्ष छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। पिछले कुछ समय से जैसी स्थिति चल रही है, वह इस वर्ष भी कुछ हद तक जारी रह सकती है। हालांकि मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 

 

6. प्रेम (Gemini Love 2022) :‍ यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उसी से विवाह के योग भी बन रहे हैं। आप अपने रिश्ते में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और खुश रहेंगे।

 

7. विवाह (Gemini Marriage 2022) : अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अविवाहित जातक अपने जल्दी ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

 

8. शारीरिक सेहत (Gemini Physical health 2022) : आपको इस वर्ष सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी प्रकार के गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हो। त्वचा संबंधी रोग और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। 

 

9. मानसिक सेहत (Gemini Mental health 2022) : मानसिक तनाव की शिकायत बनी रह सकती है। बेचैनी की शिकायत रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। 

 

10. उपाय (Gemini Lal kitab ke upay 2022) : बुधवार, शुक्रवार या नवरात्रि में कन्या भोज कराएं। रात में फिटकरी का कुल्ला करके ही सोएं। चमड़े से बनी वस्तुओं का अपने शरीर पर उपयोग न करें। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते रहें और हो सकते तो मछलियों को कैद से मुक्त करके जलाशय में पहुंचाएं। सूर्य को अर्घ्‍य दें। उत्तम भोजन करें।



from ज्योतिष https://ift.tt/3oYuF3E
Previous
Next Post »