
क्या होती है विंड चाइम : छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं। यह कई प्रकार की घंटियों से बनती है। इसीलिए यह कई तरह की वैरायटी में मिलती है। जैसे गोल स्तूप जैसी घंटी, हिन्दू मंदिरों की घंटियों जैसी घंटी या पतली नली वाली। भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन कई तरह की घंटियां बाजार में मिलती है जिन्हें पवन घंटी भी कहते हैं। इसके आलावा मेटल, क्रिस्टल, बांस, लकड़ी और फाइबर के विंड चाइम देखने को मिलते हैं। साथ ही मिट्टी के विंड चाइम भी मौजूद हैं। इनमें बांस और मिट्टी के विंड चाइम की विशिष्ट आवाज के कारण आजकल ये बहुतायत प्रयोग किए जा रहे हैं।
क्या करते हैं इन्हें : इसे घर के मुख्य दरवाजे, मध्य के दरवाजे या खिड़कियों में लटकाते हैं। फूलों और पक्षियों के साथ भी इनका मधुर रिश्ता है। इस कारण लोग बकायदा इसे अपने छोटे से गार्डन और लॉन में छोटे पेड़-पौधों के साथ लगा देते हैं। टैरेस, दरवाजे, गार्डन या फिर लॉन में पेड़-पौधों में लगाकर प्रकृति के मधुर संगीत का मजा लीजिये।
5 फायदे :
1. इससे घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
2. घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और रिश्तों में सुधार होता है।
3. इससे घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है।
4. इससे वास्तु दोष मिटता है और भाग्योदय होता है।
5. इससे घर की सुंदरता बढ़ती है।
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।
from ज्योतिष https://ift.tt/3hjIa9T
EmoticonEmoticon