फरवरी माह में कब कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

marriage astrology

Vivah Muhurat February 2022
 

वर्ष 2022 (Year 2022) में विवाह (Shubh Vivah) के लिए काफी शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस साल सिर्फ 3 महीने को छोड़ कर हर महीने शादी के काफी मुहूर्त हैं। वर्ष 2022 में अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास होने के कारण शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है। 

 

पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के साथ ही खरमास (Kharmas) की समाप्ति के बाद 15 जनवरी 2022 के बाद से मांगलिक विवाह (Vivah Muhurat 2022) के शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई थी। जनवरी 2022 में कम ही लग्न मुहूर्त थे। चूंकि फरवरी माह का शुभारंभ हो चुका है। इस माह में 22 फरवरी के बाद गुरु अस्त होने के कारण वैवाहिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। गुरु 22 फरवरी 2022 से कुंभ राशि में अस्त होने होंगे। इस बार फरवरी 2022 में निम्न तारीखों पर शुभ विवाह के मांगलिक कार्य हो सकेंगे। 

 

Vivah Muhurat 2022-फरवरी 2022 में शुभ विवाह मुहूर्त

 

इस माह 5 फरवरी से लेकर, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख तक ही विवाह के लिए शुभ तिथियां है। इसके बाद मार्च माह में सिर्फ 4 और 9 मार्च को शादी के मुहूर्त रहेंगे तथा होलाष्टक के बाद अप्रैल माह में 14 अप्रैल 2022 से विवाह शुरू हो सकेंगे। 

 

अन्य पंचांग की मानें तो फरवरी 2022 में केवल 5, 11,18 और 19 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त होने की बात कहीं जा रही हैं। आप भी इस माह में विवाह के इच्छुक हैं तो योग्य पंडित से मुहूर्त निकाल कर लाभ उठा सकते हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: यदि आप मांगलिक हैं तो विवाह के पूर्व कर लें ये 10 उपाय

ALSO READ: Shubh Vivah Muhurat 2022 : वर्ष 2022 में कब हैं विवाह की सबसे शुभ तारीखें, किस योग में करें शादी तो होगी सफल


Marriage Dates 2022




from ज्योतिष https://ift.tt/omWpts7kX
Previous
Next Post »