कल से होलाष्टक शुरू 8 दिन तक नहीं होंगे शुभ कार्य, ग्रह होंगे उग्र

March 2022 planetary change

March 2022 planetary change

Holashtak 2022: 10 मार्च 2022 गुरुवार से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है, जो होलिका दहन यानी 17 मार्च तक रहेगा। होलाष्टक के दिन शुभ कार्य करना प्रतिबंधित रहता है क्योंकि इन दिनों में 8 ग्रह अपनी उग्रावस्था में रहते हैं।
 

 

होलाष्टक 2021 में नहीं होंगे ये 10 कार्य:

1. विवाह करना

2. वाहन खरीदना

3. घर खरीदना

4. भूमि पूजन

5. गृहप्रवेश

6. 16 संस्कार 

7. यज्ञ, हवन या होम

8. नया व्यापार शुरु करना

9. नए वस्त्र या कोई वस्तु खरीदना

10. यात्रा करना
 

 

होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि में एक दोष माना जाता है। इन आठ दिनों में कोई भी मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है। इस समय मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है। विवाहिताओं को इस दौरान मायके में रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से इस समय विवाह, नए निर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। ऐसा ज्योतिष शास्त्र का कथन है। अर्थात्‌ इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
 

 

ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन से मौसम परिवर्तन होता है, सूर्य का प्रकाश तेज हो जाता है और साथ ही हवाएं भी ठंडी रहती है। ऐसे में व्यक्ति रोग की चपेट में आ सकता है और मन की स्थिति भी अवसाद ग्रस्त रहती है। इसीलिए मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। हालांकि होलाष्टक के आठ दिनों को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है।
 

 

आठ ग्रह होते हैं उग्र : ज्योतिष विद्वानों के अनुसार अष्टमी को चंद्रमा, नवमी तिथि को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र और द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव के हो जाते हैं। इन ग्रहों के निर्बल होने से मनुष्य की निर्णय क्षमता क्षीण हो जाती है। इस कारण मनुष्य अपने स्वभाव के विपरीत फैसले कर लेता है। यही कारण है कि व्यक्ति के मन को रंगों और उत्साह की ओर मोड़ दिया जाता है। इसलिए शुभकार्य वर्जित माने गए हैं। होलाष्टक के आठ दिनों को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है।



from ज्योतिष https://ift.tt/ADfG1tK
Previous
Next Post »