गुरु मीन राशि में स्वग्रही, 3 साल तक मिलेंगे शुभ फल, इन 6 राशियों को

guru ka meen rashi me gochar 2022

Jupiter transit in Pisces 2022

Jupiter transit in Pisces: 13 अप्रैल 2022 से बृहस्पति यानी गुरु ग्रह अपनी स्वयं की राशि मीन में गोचर कर रहा है। 29 अप्रैल से शनि भी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं जहां वे 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। यानी 2022 से 2025 तक गुरु के साथ शुभ ग्रहों का संयोग रहेगा, लेकिन 3 वर्ष के बाद शनि और गुरु की युति बनेगी। यानी 3 साल तक इन 6 राशियों को शुभ फल मिलेंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 6 राशियां।


1. मेष राशि (Aries): बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।

 

2. वृषभ (Taurus): आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में हो रहा है। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है।

Guru and shukra in same house

Guru and shukra yuti,

3. कर्क राशि (Cancer): बृहस्पति आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर हो रहा है। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।

 

4. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर हो रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

 

5. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर हो रहा है। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।

 

6. मीन राशि (Pisces): अप्रैल माह में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर हो रहा है। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाएगा। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में चुनौती मिलती है तो लोगों का सहयोग भी मिलेगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी।



from ज्योतिष https://ift.tt/ICm6c4V
Previous
Next Post »