सपने में खुद की मौत देखें तो क्या होता है इसका अर्थ

Death Dream
 

अगर आपने सपने में खुद की मृत्यु देखी हैं तो इसका मतलब क्या होता है? आइए यहां जानते हैं-Swapna Shastra 

 

1. अगर आपने सपने में खुद को मरते देखा है तो चिंता करने की कोई बात नहीं, क्योंकि सपने में खुद को मरते देखना एक शुभ स्वप्न है, यह सपना स्वास्थ्य लाभ या अच्छी सेहत का संकेत देता है।

 

2. सपने में खुद की लाश यदि आप देखते हैं तो यह स्वप्न आयु बढ़ाने वाला अथवा आयु वृद्धि का संकेत देता है। 

 

3. यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत भी है। 

 

4. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में खुद की मृत्यु देखते हैं तो यह जीवन की परेशानियां समाप्त होने का संकेत माना जाता है।

 

5. यदि कोई व्यक्ति उड़ने के दौरान स्वयं अपनी मौत देखता है तो यह सभी चिंताएं दूर होने का संकेत समझा जाता है। 

 

6. मृत्यु का सपना हमेशा बुरा ही फल दें ऐसा जरूरी नहीं हैं, कई बार यह स्वप्न शुभ संकेत भी होता है, क्योंकि सपने में स्वयं की मौत देखना भाग्योदय होने का संकेत भी माना जाता है। 

 

7. यदि कोई रोगी स्वयं की मृत्यु का सपना देखें तो यह उसके स्वास्थ्य में लाभ होने का सपना है। 

 

8. सपने में यदि आप अर्थी देखते हैं तो इसका अर्थ है धनलाभ के योग को दर्शाता है।
rk. 

Dream Interpretation

ALSO READ: सपने में भोलेनाथ शिव आते हैं तो इसके हैं कई आश्चर्यजनक अर्थ

ALSO READ: सपने में दिवंगत परिजन आ रहे हैं तो समझिए संकेत, वरना पछताएंगे




from ज्योतिष https://ift.tt/AtUoNKR
Previous
Next Post »