श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं : पढ़ें पूजन सामग्री की सूची

janmashtami krishna worship
 

इस वर्ष 19 अगस्त 2022 जन्माष्टमी (janmashtami 2022) मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं पूजन सामग्री की यह सूची, जो विशेष रूप से आपके लिए तैयार की गई है। अगर आप भी इस पर्व पर कान्हा की विधिवत पूजा करना चाहते हैं तो पूजन से पूर्व आप भी जुटाएं यह समस्त सामग्री...। 

 

पढ़ें संपूर्ण सामग्री की सूची- janmashtami puja samgri

 

1. धूप बत्ती (अगरबत्ती),

2. कपूर,

3. केसर,

4. चंदन,

5. यज्ञोपवीत 5,

6. कुंकु,

7. चावल,

8. अबीर,

9. गुलाल,

10. अभ्रक,

11. हल्दी,

12. आभूषण,

13. नाड़ा,

14. रुई,

15. रोली,

16. सिंदूर,

17. सुपारी,

18. पान के पत्ते,

19. पुष्पमाला,

20. कमलगट्टे,

21. तुलसीमाला,

22. धनिया खड़ा,

23. सप्तमृत्तिका,

24. सप्तधान्य,

25. कुशा व दूर्वा, पंच मेवा,

26. गंगाजल,

27. शहद (मधु),

28. शकर,

29. घृत (शुद्ध घी),

30. दही,

31. दूध,

32. ऋतुफल,

33. नैवेद्य या मिष्ठान्न, (पेड़ा, मक्खन, मिश्री, मालपुए, लड्डू इत्यादि),

34. इलायची (छोटी),

35. लौंग मौली,

36. इत्र की शीशी,

37. सिंहासन, बाजोट या झूला (चौकी, आसन),

38. पंच पल्लव, (बड़, गूलर, पीपल, आम और पाकर के पत्ते),

39. पंचामृत,

40. तुलसी दल,

41. केले के पत्ते , (यदि उपलब्ध हों तो खंभे सहित),

42. औषधि, (जटामांसी, शिलाजीत आदि),

43. श्रीकृष्ण का पाना (अथवा मूर्ति) ,

44. गणेशजी की मूर्ति, अम्बिका की मूर्ति,

45. श्रीकृष्ण को अर्पित करने हेतु वस्त्र,

46. गणेशजी को अर्पित करने हेतु वस्त्र,

47. अम्बिका को अर्पित करने हेतु वस्त्र,

48. जल कलश (चांदी, तांबे या मिट्टी का),

49. सफेद कपड़ा (आधा मीटर),

50. लाल कपड़ा (आधा मीटर),

51. पंच रत्न (सामर्थ्य अनुसार),

52. दीपक, बड़े दीपक के लिए तेल,

53. बन्दनवार,

54. ताम्बूल (लौंग लगा पान का बीड़ा),

55. श्रीफल (नारियल),

56. धान्य (चावल, गेहूं),

57. पुष्प (गुलाब एवं लाल कमल),

58. एक नई थैली में हल्दी की गांठ,

59. खड़ा धनिया व दूर्वा आदि, अर्घ्य पात्र सहित अन्य सभी पात्र।

60. झांकी सजाने के लिए हाथी, गाय, मोर, बांसुरी, मोर पंख, छोटी मटकियां, रंगोली आदि।

ALSO READ: मथुरा, बरसाना, वृंदावन, पुरी और द्वारिका में किस दिन मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 या 19 अगस्त को

ALSO READ: जन्माष्टमी 2022 : श्रीकृष्ण की सबसे सरल पूजा विधि, खास रूप में कल्पना करें कान्हा की




from ज्योतिष https://ift.tt/CgztnPw
Previous
Next Post »