गोवर्धन पूजा 2022 कितनी तारीख को है?

Govardhan Puja 2022

Govardhan puja 2022: दिवाली के पांच दिनी उत्सव में गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन की जाती है। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है। इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। इसलिए गोवर्धन पूजा को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है।

 

2022 में गोवर्धन पूजा कब है व गोवर्धन पूजा 2022 की तारीख व मुहूर्त | Govardhan puja date muhurat 2022:

 

प्रतिपदा तिथि : 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी इसके बाद प्रतिपदा प्रारंभ होगी जो 26 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इस माना से उदया तिथि यानी 26 अक्टूबर को ही गोवर्धन पूजा की जाएगी।

26 अक्टूबर 2022 को गोवर्थन पूजा का शुभ मुहूर्त :-

- गोवर्धन पूजा का प्रातः काल मुहूर्त : 06 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 43 तक रहेगा।

- विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

 

गोवर्धन पूजा : दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा है और इसी दिन सूर्य ग्रहण है। चूंकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए गोवर्धन पूजा का त्‍योहार कुछ लोग 25 अक्टूबर को भी मनाएंगे, लेकिन यह उचित नहीं माना जा रहा है।



from ज्योतिष https://ift.tt/hnmfKYX
Previous
Next Post »