मकर संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

 

भोपाल। आपको बता दें कि सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस संक्रांति का नाम उसी राशि के नाम से जाना जाता है। उदाहरण के लिए जनवरी में सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति का सोया भाग्य चमक जाता है। वहीं व्यक्ति धनवान तक बन सकता है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है वे ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन आपको दान करना चाहिए...

ये भी पढ़ें: नए साल के पहले सोमवार को जरूर करें ये उपाय, लव मैरिज के लिए घर वाले होंगे तैयार

ये भी पढ़ें: कुंडली विचार : क्या आप जानते हैं कैसे देखते हैं कुंडली, यहां जानें जन्मपत्री देखने का आसान तरीका

donate_blankets.jpg

 

कंबल का दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब, जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान करने से जीवन में राहु के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।

khichdi_ka_daan.jpg

खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खासतौर से खिचड़ी का पर्व माना जाता है। इस दिन खिचड़ी के दान का भी खास महत्व बताया गया है। इस दिन काली उड़द दाल और चावल की खिचड़ी का दान किया जाता है। कहते हैं कि उड़द का संबंध शनि देव से होता है और इस दिन इसका दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। वहीं, चावल के दान से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

gud_ka_daan.jpg

गुड़ का दान
मान्यता है कि गुड़ देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इस साल गुरुवार के दिन ही मकर संक्रांति पड़ रही है। ऐसे में गुड़ का दान बहुत शुभ फलदायी होगा। गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन थोड़ा खाना भी आवश्यक होता है। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर हो जाते हैं।

vastra_daan.jpg


कपड़ों का दान
हिंदू धर्म में दान का खास महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को एक जोड़ी वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। दान करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ये वस्त्र पुराने या फिर इस्तेमाल किए हुए नहीं होने चाहिएं। हमेशा नए कपड़ों का ही दान करें।

donate_til.jpg

तिल का दान
धार्मिक ग्रंथों में मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा गया है। इस दिन तिल दान करने का खास महत्व होता है। इस दिन तिल दान करने के साथ ही भगवान विष्णु, सूर्य देव और शनिदेव की तिल से पूजा का भी विधान है। इस दिन ब्राह्मणों को तिल दान करने से लाभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष दूर होता है।

ghee_ka_daan.jpg

देसी घी का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घी का संबंध गुरु और सूर्य से बताया गया है। इस दिन मकर संक्रांति गुरुवार के दिन होने के कारण घी के दान का महत्व और अधिक बढ़ गया है। कहते हैं कि इस दिन घी का दान कॅरियर में लाभ दिलाता है। व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि इस दान से मोक्ष भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: अंक शास्त्र 2023: अंक 1 को मनचाहे परिणाम के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत, अंक 2 को मिलेगा भाग्य का साथ

ये भी पढ़ें: नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QJo0OHr
Previous
Next Post »