Vastu Tips to career : चांदी का हाथी घर में लाता है सौभाग्य, दिलाता है मान-सम्मान

 

वास्तु शास्त्र में हाथी को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि यह घर के लिए सौभाग्यशाली होता है। वहीं यदि यह हाथी चांदी की धातु से बना हो और इसे घर की उत्तर दिशा में रख लिया जाए, तो घर में सुख-शांति और ऐश्वर्य आता है। इस हाथी से आपके घर में मां लक्ष्मी और गणपति जी दोनों का आशीर्वाद बना रहता है। यही नहीं जिन घरों में हाथी रखे जाते हैं, उनकी इच्छा शक्ति बेहद मजबूत होती है। घर के सदस्यों का बौद्धिक विकास होता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर सम्मान की प्राप्ति होती है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि वास्तु शास्त्र में हाथी को घर में रखने से आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं। यहां आपको बताते चलें कि हाथी बहुत समझदार प्राणी है, इसकी लंबी आयु, बड़े कान और धैर्य इसे महत्वपूर्ण बनाते हैं। हाथी शक्ति, लंबी आयु, निष्ठा, ज्ञान और धैर्य का प्रतीक माना जाता है।

यहां पढ़ें वास्तु टिप्स


- घर की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन लाभ होता है।
- अगर कुंडली में पांचवें या बारहवें स्थान पर राहु बैठा हो तो घर में हाथी की मूर्ति रखने से राहु शांत होता है।
- घर में चांदी के हाथियों का जोड़ा रखने से धन के नए नए स्रोत खुलते हैं और कॅरियर तथा व्यापार में तरक्की की संभावनाएं बनती हैं।
- अगर हाथी की मूर्ति को पढ़ाई के कमरे में रखा जाए, तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनमें एकाग्रता आती है।
- वास्तु के मुताबिक यदि हाथी के जोड़े की मूर्ति को यदि घर के मुख्य द्वार के बिलकुल सामने रखा जाए, तो धन के रास्ते घर तक आते हैं।
- बेडरूम में हाथी की मूर्ति जोड़े में रखी जाए तो, पति पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है।

ये भी पढ़ें: life style astro tips : सोने के गहने पहन रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, आर्थिक तंगी कर सकती है परेशान

ये भी पढ़ें: बेहद चतुर होते हैं मेष राशि के लोग, आप भी जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे हैं आप!

- हाथी की मूर्ति दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए।
- धन लाभ के लिए घर या दुकान में हाथी की मूर्ति रखें, लेकिन हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई होनी चाहिए।
- चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना गया है। यह ऐश्वर्य का प्रतीक
है। चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से गणेशजी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


- चांदी के हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनके मुंह एक दूसरे के सामने होने चाहिए, विपरीत दिशा में नहीं।
- लाल किताब के अनुसर घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है।
- इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
- चांदी के हाथी की मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।
- चांदी हाथी की प्रतिमा घर में रखने से धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।
- चांदी हाथी को घर में रखने से करियर में सफलता मिलती है।
- स्टडी रूम में रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनका दिमाग तेज होता है।
- गुड लक जागता है यानी भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं।
- सेहत, सुख और शांति के लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा में चांदी का ठोस हाथी रखें।
- शयनकक्ष में पीतल का हाथी रखने या हाथी की बड़ी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी में मतभेद खत्म होते हैं।
- पीतल का हाथी बैठक रूम में रखा जाए तो यह शांति और समृद्धि कारक है। इसी के साथ यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के उपाय : गुरुवार को पीला रंग क्यों जरूरी, यहां जानें इस रंग का महत्व

ये भी पढ़ें: 28 जनवरी को है सूर्य सप्तमी (Achala Saptami) व्रत, यहां जानें इस व्रत की विधि, जागेगा सौभाग्य

- हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।
- जिस हाथी की तस्वीर या मूर्ति में उसकी सूंड झुकी हो उसे लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख शांति बढ़ती है।
- यदि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई है तो इससे तरक्की होती है, धन और संपत्ति बढ़ती है।

- अगर परिवार में सुख शांति के लिए हाथी की मूर्ति रख रहे हैं, तो हाथी की सूंड नीचे की ओर झुकी हुई होनी चाहिए।
- अगर आप चांदी का हाथी नहीं रख सकते, तो हाथी की पीतल की मूर्ति रख सकते हैं।
- अगर आप हाथी की चांदी या पीतल की मूर्ति नहीं रख सकते तो, पत्थर की मूर्ति रखी जा सकती है। लेकिन प्लास्टिक या प्लास्टर पेरिस की मूर्ति बिलकुल ना रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HuceLKZ
Previous
Next Post »