आपको भी सताता है किसी अनहोनी का डर, तो कपूर के इस उपाय से बनेगी बात

 

जब कभी इंसान की जिंदगी में परेशानियां या मुश्किलें बढ़ती हैं, तो उसे समझ ही नहीं आता कि वो क्या करे और क्या न करें। उनसे पार पाने के लिए वह तरह-तरह के उपाय ढूंढने लगता है। पत्रिका.कॉम आपको इस लेख में बता रहा है ज्योतिष से जुड़ा एक अचूक उपाय, जिसे करने से आप घर में आ रही कई परेशानियों से पार पा सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित ये उपाय आपकी हर परेशानी को चुटकियों में दूर कर देंगे...

ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे कई अटके काम भी अपने आप पूरे होते जाते हैं। कपूर की सुगंध पूरे घर में फैल सके, इसके लिए उसे जलाने से पहले कपूर को घी में डुबोएं। ऐसा करने से पूरा घर कपूर की खुशबू से महकने लगेगा।

 

ये भी पढ़ें: Sunday Astro Tisps : रविवार के ये उपाय आपको कर देंगे मशहूर, यश के साथ मिलेगी धन-दौलत
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस तरह करें पूजा, मिलेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद

जरूर आजमाएं कपूर के ये उपाय

यदि बिगड़ जाता है हर काम
अगर आप भी सोचते हैं कि आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है या फिर मेहनत के बावजूद असफलता और निराशा ही हाथ लगती है, तो सुबह-शाम आरती के दौरान घी के साथ कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। बिगड़े हुए काम अपने आप पूरे होने लगते हैं। वहीं इस उपाय से घर में धन-संपत्ति आने और बढऩे के योग बनते हैं।

आर्थिक तंगी से रहते हैं परेशान
अगर आप आर्थिक तंगी से हमेशा परेशान रहने लगे हैं, लगातार 43 दिन तक गुलाब के फूल में कपूर मिक्स करके मां दुर्गा के पास जलाना चाहिए। ऐसा करने से धनप्राप्ति के योग बनने लगते हैं और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

घर में पॉजिटिविटी के लिए
अगर घर पहुंचते ही आप खुद को बेचैन, परेशान महसूस करते हैं या घर में मन नहीं लगता या घर के सदस्य एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं कर रहे हैं, तो समझ जाएं कि घर में नेगेटिविटी का वास हो रहा है। ऐसे में सुबह-शाम पूजा करते हुए कपूर जरूर जलाना चाहिए। नियमित रूप से ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: फाल्गुन मास में होली का पर्व 7-8 मार्च को, देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मनाने की हैं अलग-अलग परम्परा, कभी आपने खेली है गुलाल गोटों से होली...?
ये भी पढ़ें: Falgun Month Vrat Tyohar : आज से शुरू हो गया है फाल्गुन मास, यहां देखें इस माह के व्रत त्योहारों की सूची

 

जब हर समय सताए अनहोनी का डर
अगर आपको हर समय अपने या परिवार को लेकर किसी अनहोनी को लेकर हमेशा डर सताता रहता है, तो उसे सुबह-शाम घर में कपूर जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलानी चाहिए। वहीं रोजाना एक समय निश्चित कर हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। ऐसा करने से यह डर हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ay63iHE
Previous
Next Post »