Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, गले पड़ जाएगी मुसीबत

do not donate these things during two days of Holi: इस बार होली का पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक होली के इस दिन यदि कुछ खास चीजों को खरीद लिया जाए, तो यह आपका सौभाग्य जगाने वाली साबित होती हैं। वहीं कुछ खास चीजों का दान आपके जीवन में खुशियों की सौगात दे जाता है। वहीं शास्त्रों में होलिका दहन के दिन कुछ चीजों का दान करने की सख्त मनाही की गई है। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से आपके जीवन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि होली के दिन दान करना है और दान करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी, तो आपको बता दें कि यदि कुछ खास चीजों का दान करेंगे तो यह दान आपके जीवन में खुशियों के पक्के रंग घोल देगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं किन चीजों का दान मुश्किलें पैदा कर सकता है, वहीं यह भी कि आप इस दिन सौभाग्य जगाने के लिए कुछ खास चीजों का दान कर सकते हैं...

ये भी पढ़ें : Holi 2023: जिंदगी की मुश्किलों से हैं परेशान तो होलिका दहन के दिन कर लें इन चीजों की खरीदारी, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

होलिका दहन के दिन जरूर कर दें ये दान

- होली के दिन कन्याओं को घर में भोजन कराना शुभ माना गया है।
- इस दिन गाय की सेवा करना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।
- होलिका दहन के दिन गरीबों को रंग, कपड़े और मिठाइयां दान करें।
- होलिका दहन के दिन हो सके तो मंदिर या किसी भी खाली जगह पर आंवले का पौधा जरूर लगाएं।
- होलिका दहन के दिन अपने गुरु या किसी ब्राह्मण को अपनी कोई भी प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप देने से लाभ मिलता है।

भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें

लोहे या स्टील की चीजों का दान
वास्तु के मुताबिक होलिका दहन और या रंग वाली होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिएं। न ही इन चीजों को किसी से लेना चाहिए। इन चीजों का दान लेने और देने से भी आप जीवन में आर्थिक संकट से परेशान हो सकते हैं।

सफेद वस्तुओं का दान
सफेद चीजों का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसलिए होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन दूध, दही, चीनी आदि जैसी सफेद चीजों का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में उपस्थित शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उसका दोष उत्पन्न होता है, जो जीवन में सुख-सुविधाओं में कमियों की ओर इशारा करता है।

 

वस्त्र दान
आमतौर पर वस्त्र दान करना पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन वस्त्रों का दान कभी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन दोनों दिनों में वस्त्रों का दान करने से दान करने वाले के जीवन से सुख-समृद्धि और खुशहाली धीरे-धीरे चली जाती है।

रुपए-पैसे का दान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अनुसार होलिका दहन के दिन या फिर होली के दिन पैसों का दान कभी नहीं करना चाहिए। इस दिन रुपए-पैसे का दान करने से आर्थिक परेशानियां जीवन भर परेशान करती हैं।

ये भी पढ़ें : Holi i 2023: यहां जानें होलिका दहन का सर्वोत्तम मुहूर्त, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना मुश्किलों से भर जाएगा जीवन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/feZb2zR
Previous
Next Post »