Vastu Tips for Home Temple: करोड़पति बनने घर के मंदिर में रख लें ये चार शुभ चीजें, जल्द ही बदल जाएगी आपकी लाइफ

vastu Tips for home temple in hindi, Astro tips to be crorepati: 'जिंदगी हमेशा मेरी परीक्षा लेती रहती है। हजारों प्रयासों के बावजूद न कोई जॉब लग रही है न ही आर्थिक परेशानियां दूर हो रही हैं। भाग्य के भरोसे भी नहीं बैठ सकता। घर के खर्च अब परेशान करने लगे हैं। घर में जाते ही नकारात्मक विचार मुझे चिड़चिड़ा बना रहे हैं। जिंदगी बोझ लगने लगी है।' क्या आपके मन में भी कुछ ऐसे ही विचार आते हैं... यदि हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ लें। यह लेख आपके जीवन में पॉजिटिविटी और खुशियां लाने वाला साबित हो सकता है। दरअसल पत्रिका.कॉम के इस लेख में वास्तु एक्सपर्ट आपको बता रहे हैं आपके घर के मंदिर के ऐसे वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप भी अपनी किस्मत को आजमा सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो ये वास्तु टिप्स मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और भाग्य का साथ पाने का आसान तरीका हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख वास्तु शास्त्र और लोक मान्यताओं पर आधारित है...।

 

कर लें बस ये एक काम, भरभराकर बरसेगा पैसा
एक्सपर्ट की मानें तो घर के मंदिर में कुछ शुभ चीजें रख ली जाएं, तो वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और खुशियां घर को संवारने लगती हैं। मां लक्ष्मी खुश होकर आशीर्वाद देती हैं। उनकी अपार कृपा से व्यक्ति धीरे-धीरे धनवान होने लगता है। तो यदि आप भी अमीर या करोड़पति बनने के सपने देख रहे हैं, तो इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर जरूर आजमाएं...

 

शंख
शास्त्रों में माना गया है कि मां लक्ष्मी को शंख बेहद प्रिय है। समुद्र मंथन में मां लक्ष्मी के साथ-साथ शंख भी प्रकट हुआ था। यदि पूजा घर में विधि-विधान से शंख स्थापित कर लिया जाए और उसकी नियमित रूप से पूजा की जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा से घर में धन-दौलत भर देती हैं।

मोर पंख
माना जाता है कि भगवान कृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। इसीलिए वे हमेशा अपने सिर पर मोर पंख धारण करते हैं। घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। विशेष तौर पर यदि इसे मंदिर में रखा जाए, तो न केवल कृष्ण भगवान खुश होकर आशीर्वाद देते हैं, बल्कि इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती है।

 

गंगा जल
सनातन धर्म में गंगा जल को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि यह इतना पवित्र होता है कि कभी भी खराब नहीं होता। वहीं अमावस्या, पूर्णिमा और कई खास अवसरों पर गंगा नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। यदि इस पवित्र जल को मंदिर में रखा जाए, तो मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

शालिग्राम
शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना गया है। घर के मंदिर में भगवान शालिग्राम की स्थापना जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लेकिन यहां ध्यान रखना चाहिए कि घर में कभी भी एक से ज्यादा शालिग्राम नहीं रखने चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। इसीलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के मंदिर में एक ही शालिग्राम स्थापित करें।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2023: पवन पुत्र की कृपा से इन राशियों के लोगों को आज से जीवनभर मिलेंगी खुशियां



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mwpcnqa
Previous
Next Post »