Ganesh chaturthi 2024: गणेश उत्सव के चौथे दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

‍ganesh puja AI

‍ganesh puja AI

Fourth Day of Ganesh festival 2024: भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेशोत्सव प्रारंभ हो गए हैं। 07 सितंबर से गणेश उत्सव प्रारंभ हो गए हैं जोकि 17 सितंबर पर चलेंगे। इस बार 10 की जगह 11 दिवसीय गणेश उत्सव रहेंगे। तीसरे दिन के बाद जानिए कि चौथे दिन यानी 10 सितंबर 2024 मंगलवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और इस दिन कौनसे ऐसे उपाय करें कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

 

सुबह की पूजा का समय : प्रात: 05:15 से 06:25 के बीच।

अमृत काल पूजा का समय : सुबह 08:48 से 10:32 के बीच।

दोपहर की पूजा का समय: दोपहर 12:10 से दोपहर 01:00 बजे के बीच।

शाम की पूजा का समय: शाम 06:45 से शाम 07:08 के बीच।

रात्रि पूजा का समय: शाम 06:45 से 08:30 के बीच।

 

उपाय:-

  • गणेशजी के साथ अनुमानजी की पूजा भी करें।
  • मसूर की दाल, गुड़ और चना मंदिर में दान करें।
  • किसी से कर्ज लिया हो तो आज के दिन दे सकते हैं।
  • आज के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए और न ही देना चाहिए।

 

1. दूर्वा (एक प्रकार की घास) के गणेश बनाकर उनकी पूजा करें। मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

 

2. गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान पर किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन करने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार गरीबों को दान करें। कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान कर सकते हैं। दान के बाद दक्षिणा यानी कुछ रुपए भी दें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।



from ज्योतिष https://ift.tt/P7TbZ8M
Previous
Next Post »