
मेष राशि : सूर्य देव आपकी राशि के पांचवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरूप अचानक से होने वाली घटनाएं बढ़ सकती है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्य स्थल यानी नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो लेन देन में सतर्कता रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। गलतफहमियों के कारण निजी जीवन में भी परेशानी खड़ी हो सकती है।
कन्या राशि : सूर्य देव आपकी कुंडली के बारहवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप नौकरी में बदलाव का विचार मन में आएगा। आप नौकरी से संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापार की योजनाओं में अड़चनें आएंगी। हाथ से अच्छे अवसर निकल सकते हैं। भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सेहत और संबंधों का ध्यान रखें।
धनु राशि : सूर्य देव आपकी कुंडली के नौवें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है जिसका आपको कोई विशेष लाभ मिलने वाला नहीं है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन इसी के साथ ही आय भी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
from ज्योतिष https://ift.tt/6GewWUF
EmoticonEmoticon