Vivah muhurat 2025: साल 2025 में कब हो सकती है शादियां? जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

Shadi ke muhurat 2025 : दिसंबर 2024 में 4, 5, 9, 10 और 14 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद वर्ष 2025 में शादी के कुल 75 शुभ मुहूर्त रहेंगे। यदि आप वर्ष 2025 में विवाह करना चाहते हैं तो जानिए प्रत्येक माह में कौनसे दिन है शादी के शुभ मुहूर्त। चातुर्मास को छोड़कर पूरे 8 माह विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा मुहूर्त हैं।

 

वर्ष 2025 में कब कब है शादी की शुभ तारीख और मुहूर्त | 2025 me kab kab hai vivah ke shubh muhurt

 

1. जनवरी 2025 विवाह मुहूर्त : जनवरी माह में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी जनवरी में 10 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 

2. फरवरी 2025 विवाह मुहूर्त : 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी फरवरी में 14 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 

3. मार्च 2025 विवाह मुहूर्त : 1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी मार्च में 5 दिन उपलब्ध हैं।

 

4. अप्रैल 2025 विवाह मुहूर्त : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल में कुल 9 शुभ मुहूर्त है।

 

5. मई 2025 विवाह मुहूर्त : 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी मई में कुल 15 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 

6. जून 2025 विवाह मुहूर्त : 2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी जून में कुल 5 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 

7. 4 माह नहीं हैं कोई शुभ मुहूर्त : जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शुभ दिन उपलब्ध नहीं है, क्योंकि देव जून में देव सो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

 

8. नवंबर 2025 विवाह मुहूर्त : 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 14 शुभ दिन उपलब्ध हैं।

 

9. दिसंबर 2025 विवाह मुहूर्त : 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 3 शुभ दिन उपलब्ध हैं।



from ज्योतिष https://ift.tt/Z6ecwS3
Previous
Next Post »