1. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शनि की आठवीं ढैय्या चल रही है, जो कि 29 मार्च 2025 तक रहेगी, मार्च 2025 के बाद में कर्क राशि पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा तथा जो कार्य इनके रुके हुए हैं वह कार्य संपन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में भी कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ सकता है तथा इनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं एवं पदोन्नति की भी पूरी संभावना है, कर्क राशि वालों का शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा तथा इनका नए मकान बनने का योग प्रारंभ हो जाएगा।
2. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की चौथी ढैय्या चल रही है जो कि 29 मार्च 2025 तक रहेगी। मार्च 2025 के बाद में वृश्चिक राशि पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा तथा इसके प्रभाव से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा, माता-पिता से संबंध मधुर होंगे तथा उनके स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक राशि वालों को कोई नए व्यक्ति मिल सकते हैं जिससे धन लाभ होगा। 29 मार्च 2025 के बाद का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए मानसिक शांति वाला रहेगा।ALSO READ: गायब हो जाएंगे शनि के वलय, 5 ग्रहों का क्रांतिवृत्त और उल्कापात भी दिखेगा
3. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर अष्टम भाव में होगा अर्थात 29 मार्च 2025 के बाद सिंह राशि वालों की शनि की आठवीं ढैय्या प्रारंभ होगी, सिंह राशि वालों को ढैय्या के प्रभाव से आर्थिक हानि हो सकती है, परिवार कुटुंब के लोगों से व्यर्थ का विवाद होगा, कार्य क्षेत्र में रुकावट आएगी, जिससे मानसिक अशांति व्यक्ति को हो सकती है जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं या व्यस्त हैं उनकी पढ़ाई में रूकावट या परेशानी आ सकती है।
4. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर चतुर्थ भाव में होगा अर्थात 29 मार्च 2025 के बाद धनु राशि वालों के लिए शनि की चौथी ढैय्या प्रारंभ होगी। धनु राशि वालों को ढैय्या के प्रभाव से मानसिक अशांति हो सकती है तथा माता-पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, धनु राशि वाले मित्रों से सतर्क रहें वरना धोखा हो सकता है तथा व्यर्थ के विवाद से दूर रहे अन्यथा कोर्ट कचहरी मुकदमे से परेशान हो सकते हैं, कार्य क्षेत्र में रुकावट तथा परेशानी आ सकती है।ALSO READ: वर्ष 2025 में रहेगा शनि के शश योग का प्रभाव, 3 राशियों को होगा फायदा
shahpharma007@gmail.com
from ज्योतिष https://ift.tt/Nk0pIrl
EmoticonEmoticon