28 फरवरी को कौनसे ग्रह होंगे एक ही सीध में?
अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टार वॉक के मुताबिक बताया जा रहा है कि शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल ग्रह होंगे एक ही सीध में। इन ग्रहों की परेड को आप विशेष स्थान से अपनी आंखों से देख सकते हैं। यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा, क्योंकि ये दोनों ग्रह धरती से ज्यादा दूरी पर हैं। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखेंगे। इस आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल रहेंगे। जनवरी में शुरू हुए ‘ग्रहों की परेड’ में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून दिखाई दिए थे। इस ग्रह परेड के फरवरी में अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब बुध भी इस परेड में शामिल होगा। ALSO READ: Astrology: क्या होगा जब शनि, बृहस्पति और राहु करेंगे इसी वर्ष अपनी राशि परिवर्तन? तैयार रहें किसी बड़ी घटना के लिए
कब से कब तक नजर आएगी यह परेड?
21 से 26 फरवरी तक यह परेड चलेगी। 25 जनवरी को इसे विशेष रूप से देखा गया। इसके बाद 28 फरवरी को होने वाली परेड में बुध भी शामिल हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड को भारत में 21 जनवरी से 28 फरवरी तक देखा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को यह परेड खत्म हो जाएगी। इसके बाद इस तरह की ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखने को मिल सकती है। ALSO READ: मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
कब और कहां देख सकते हैं ये परेड?
इस परेड को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का है। इसे घरों की छत, ऊंची बिल्डिंग और किसी ऊंचे स्थान से भी देख सकते हैं। प्लैनेट परेड को देखने के लिए शहर से दूर या किसी अंधेरे वाली जगह पर जाना चाहिए। जहां आसमान साफ नजर आता हो।
from ज्योतिष https://ift.tt/GEAzOg4
EmoticonEmoticon