
1. मिथुन राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको हर कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद के चलते तनाव हो सकता है या किसी छोटी बात पर बोलचाल बंद हो सकती है। कारोबारी भी सतर्कता से कम लें वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। कोई पुराना विवाद परेशान कर सकता है। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें यानी खानपान पर ध्यान दें।
2. सिंह राशि: आपकी राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार का निर्णय लेते वक्त 10 बार सोच लें। वर्ना बाद में पछतावा हो सकता है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। परिवारिक माहौल भी तनाव भरा रह सकता है। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में फालतू धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लें । ALSO READ: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बीच 15 दिन का फासला, घट सकती है बड़ी घटना
3. तुला राशि: आपकी राशि पर भी चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रह सकता है। कारोबारी है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा। घर परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा। किसी भी सदस्य का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
from ज्योतिष https://ift.tt/4NOBfuP
EmoticonEmoticon