जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें पूजन, मिलेगा पूरा फल, होंगे ये फायदे

Janmashtami puja 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी पर अपने राशिफल के मुताबिक पूजन करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं, जैसे हर कार्य में सफलता, समृद्धि, मान-सम्मान, पारिवारिक शांति आदि। यहां नीचे इस लेख के माध्यम से 12 राशियों के लिए पूजा विधि, भोग और वस्त्र या श्रृंगार संबंधी सुझाव दिए गए हैं। इनका लाभ उठाकर आप भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं...।ALSO READ: जन्माष्टमी पर क्यों काटा जाता है खीरा? जानिए इस परंपरा के पीछे छिपा रहस्य

 

आइए यहां जानें और आप भी अपनी राशिनुसार पूजन के जन्माष्टमी का पूर्ण लाभ लें।

 

मेष राशि (Aries Rashi)  

• पूजन विधि: मेष राशि के जातक इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं और उन्हें कुमकुम का तिलक लगाएं। भोग में लाल रंग के फल या मिठाई चढ़ाएं।

• फायदे: इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

 

वृषभ राशि (Taurus Rashi) 

• पूजन विधि: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को दूध और शहद से स्नान कराकर पीले चंदन का तिलक लगाएं। भोग में माखन-मिश्री या मेवे की खीर चढ़ाएं।

• फायदे: आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में सुख-शांति आएगी।

 

मिथुन राशि (Gemini Rashi) 

• पूजन विधि: यदि विवाह में देरी हो रही है, तो भगवान श्रीकृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप को लाल चुनरी चढ़ाएं। भोग में पेड़े का भोग लगाएं।

• फायदे: मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

 

कर्क राशि (Cancer Rashi) 

• पूजन विधि: इस राशि के लोग लड्डू गोपाल को शंख में जल भरकर स्नान कराएं। भोग में पंजीरी और खीर चढ़ाएं।

• फायदे: मानसिक तनाव दूर होगा और पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ेगा।

 

सिंह राशि (Leo Rashi) 

• पूजन विधि: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पीले रंग के वस्त्र और मोर पंख वाला मुकुट पहनाएं। भोग में तुलसी दल के साथ माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

• फायदे: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

 

कन्या राशि (Virgo Rashi) 

• पूजन विधि: इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाना चाहिए। भोग में पेड़े या मिश्री का भोग लगाएं।

• फायदे: करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

तुला राशि (Libra Rashi) 

• पूजन विधि: तुला राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान को केले का भोग लगाएं और उन्हें सफेद रंग के फूलों से सजाएं।

• फायदे: संबंधों में संतुलन बना रहेगा और जीवन में शांति आएगी।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Rashi) 

• पूजन विधि: इस राशि के लोग लड्डू गोपाल को अनार का भोग लगाएं और उन्हें लाल रंग के वस्त्र पहनाएं।

• फायदे: आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी और आपको हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होगी।

 

धनु राशि (Sagittarius Rashi) 

• पूजन विधि: धनु राशि वालों को श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। भोग में अंगूर या अन्य पीले फलों का भोग लगाएं।

• फायदे: ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी और गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।

 

मकर राशि (Capricorn Rashi) 

• पूजन विधि: इस राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए सूखे मेवे और लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए।

• फायदे: करियर में स्थिरता आएगी और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।

 

कुंभ राशि (Aquarius Rashi) 

• पूजन विधि: कुंभ राशि के जातकों को उड़द की दाल से बने पकवानों का भोग लगाना चाहिए। पूजा के समय भूरे रंग के वस्त्र धारण करें।

• फायदे: जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

 

मीन राशि (Pisces Rashi) 

• पूजन विधि: इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को अनानास का भोग लगाएं और उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।

• फायदे: धन लाभ के योग बनेंगे और जीवन में समृद्धि आएगी।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: कृष्ण जन्माष्टमी 15, 16 और 17 अगस्त 2025 तीनों दिनों में से कौनसी है सही डेट, पूजा का समय क्या है?

 



from ज्योतिष https://ift.tt/vYEbyNU
Previous
Next Post »