Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

shukra gochar kark rashi 2025: 21 अगस्त 2025 को 01 बजकर 08 पर शुक्र ग्रह ने चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश किया है। शुक्र ग्रह 15 सितंबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐश्वर्य, कला और साहित्य के कारक ग्रह शुक्र का चंद्रमा की राशि में फल मिलाजुला ही रहता है। इस कारण से शुक्र के द्वारा कई मामलों में नकारात्मक परिणाम भी देखे जा सकते हैं। आओ जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल। 

 

1. मेष राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का चतुर्थ भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। भूमि और भवन संबंधी मामलो का सुख भी रहेगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।ALSO READ: बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर 12 राशियों का राशिफल

 

2. वृषभ राशि: आपकी कुंडली के प्रथम यानी लग्न और छठे भाव के स्वामी शुक्र का गोचर तीसरे भाव में हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप भाई, बहन और मित्रों के प्रति मेल मिलाप बढ़ेगा। आपका आत्मा विश्‍वास भी बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते कार्य में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

 

3. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के पांचवें और द्वादश भाव के स्वामी शुक्र का दूसरे भाव में गोचर हुआ है। इस गोचर के चलते घर परिवार के प्रति आपकी रुचि में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी आइटम खरीदने का योग बनेगा। गीत, संगीत और कला में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में सहयोग मिलेगा।

 

4. कर्क राशि: आपकी कुंडली के चौथे भाव और एकादश यानी लाभ भाव के स्वामी शुक्र का पहले भाव में गोचर आपके व्यक्तित्व में बदलाव लाएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के साथ ही सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कला और साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को लाभ होगा। 

 

5. सिंह राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और दशम भाव के स्वामी शुक्र का द्वादश भाव में गोचर हुआ है। विदेश से संबंधित मामलों में प्रगति और सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भोग विलास की सामग्री जुटाने में भी आप सफल होंगे। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है।ALSO READ: बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों के लिए है शुभ

 

6. कन्या राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का एकादश यानी लाभ भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने के कारण हर कार्य में सफलता अर्जित करेंगे। घर परिवार में सामंजस्यता बनी रहेगी।

 

7. तुला राशि: आपकी कुंडली के लग्न और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का आपके कर्म यानी दशम भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप कार्य में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। इसके चलते आप मानसिक रूप से बैचेन रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप कार्यस्थल और घर परिवार में किसी से वाद विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें। अतः इस गोचर से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

 

8. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के सातवें और द्वादश भाव के स्वामी शुक्र का आपके भाग्य यानी नवम भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का सहयोग मिलेगा। सरकारी विभाग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। घर परिवार या रिश्तेदारी में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

 

9. धनु राशि: आपकी कुंडली के छठे भाव और लाभ भाव के स्वामी शुक्र का अष्टम भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप अचानक से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप कोई कर्ज लेने जा रहे हैं तो यदि आप उसे जल्दी  चुकाने की क्षमता रखते हैं तो ही लें। हालांकि पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

10. मकर राशि: आपकी कुंडली के पंचम और दशम भाव के स्वामी शुक्र का सप्तम भाव गोचर हुआ है। शुक्र सप्तम भाव के कारक हैं लेकिन यह जननेंद्रियों से संबंधित परेशानियां खड़ी कर सकता है। यात्राओं में कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद से बचकर रहें। आजीविका में भी बीच-बीच में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अतः इस गोचर से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

 

11. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के चौथे भाव और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का छठे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। यदि किसी से आपका विवाद या दुश्मनी है तो सतर्क रहें। आपकी अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वाहन इत्यादि चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी भी स्त्री से इस समय वाद विवाद करना उचित नहीं रहेगा।

 

12. मीन राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का पंचम भाव में गोचर हुआ है। मनोरंजन, संगीत, कला और साहित्य से जुड़े हुए लोगों को फायदा होगा। छात्रों को अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने की भी जरूरत रहेगी। ऐसी कोशिश करके आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत से ही अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।



from ज्योतिष https://ift.tt/olMbJsI
Previous
Next Post »