
03 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Papankusha Ekadashi 2025: पापाकुंशा एकादशी कब है, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व और लाभ
आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
कुणाल कामरा (Kunal Kamra): भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन
जॉन गोरी (John Gorrie): प्रशीतन की शीत-वायु प्रक्रिया के आविष्कारक।
क्लारा नोयस (Clara Noyes): प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी रेड क्रॉस की प्रमुख।
हार्वे कर्ट्ज़मैन (Harvey Kurtzman): मैड पत्रिका के संस्थापक संपादक।
चबी चेकर (Chubby Checker): रॉक-एन-रोल गायक, कुख्यात गीत द ट्विस्ट के विमोचन के समय ट्विस्ट डांस की शुरुआत की।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ALSO READ: Weekly Horoscope 29- 05 October: साप्ताहिक राशिफल: जानें करियर, प्यार, व्यापार और सेहत का हाल
from ज्योतिष https://ift.tt/WcnuTl5
EmoticonEmoticon