22 October Birthday: आपको 22 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Bhai dooj 2025: वर्ष 2025 में कब है भाई दूज? तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है?

 

आपका जन्मदिन: 22 अक्टूबर

 

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

 

परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

 

बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra): भारतीय अभिनेत्री।

 

माइकल मूर (Michael Moore): अमेरिकी फिल्म निर्माता, लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता।

 

साइमन बोलिवर (Simón Bolívar): दक्षिण अमेरिकी क्रांतिकारी नेता। 

 

कैथरीन हेपबर्न (Katharine Hepburn): 4 बार ऑस्कर विजेता, हॉलीवुड की महान अभिनेत्रियों में से एक।

 

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त



from ज्योतिष https://ift.tt/r7qYxae
Previous
Next Post »