Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?

Dhan teras in 2025: वर्ष 2025 में धनतेरस को लेकर भी असमंजस है कि यह 18 को है या कि 19 अक्टूबर को। धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दिवाली यह तीनों पर्व रात में मनाए जाने वाले पर्व हैं इसलिए जिस समय त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि प्रदोष काल में हो उस दिन यह त्योहार मनाया जाता है। अभ्यंग स्नान, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा और भाई दूज दिन में मनाए जाने वाले पर्व है इसलिए इन पर्वों में उदयातिथि को ले सकते हैं। आओ जानते हैं कि धनतेरस कब है?

 

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:18 बजे से।

त्रयोदशी तिथि समाप्त- 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01:51 बजे तक।

विशेष: उपरोक्त तिथि के प्रारंभ और अंत के अनुसार 18 अक्टूबर को ही त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल व्यापिनी है इसलिए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को ही मनाया जाता उचित है। इस दिन पूजा और खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त निम्नलिखित हैं:-

 

धनतेरस (धनत्रयोदशी): 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार शुभ मुहूर्त:

धनतेरस पूजा का समय: शाम 07:15 बजे से रात्रि 08:19 बजे तक।

प्रदोष काल: शाम 05:48 बजे से रात्रि 08:19 बजे तक। 

वृषभ काल समय: शाम 07:15 बजे से रात्रि 09:11 बजे तक।

यम दीपम (दीपदान) का समय: 18 अक्टूबर 2025 प्रदोष काल में।

पूजा के लिए लाभ का चौघड़िया: शाम 05:48 से 07:23 तक।

पूजा के लिए शुभ का चौघड़िया: रात्रि 08:57 से 10:32 तक।

 

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 

अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:43 से दोपहर 12:29 तक।

लाभ का चौघड़िया: अपराह्न 01:32 से 02:57 तक।

अमृत का चौघड़िया: अपराह्न 02:57 से 04:23 तक।

लाभ का चौघड़िया: शाम 05:48 से 07:23 तक।

 

नोट: पंचांग चौघड़िया और मुहूर्त आपके स्थानीय समय और स्थान के आधार पर थोड़े भिन्न हो सकते हैं।

 



from ज्योतिष https://ift.tt/o2swOrx
Previous
Next Post »