Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 नवंबर, 2025)

मेष राशि (Aries)

 

Today 26 November horoscope in Hindi 2025 : करियर: नौकरीपेशा लोग वाणी पर संयम रखें, कलीग्स या विरोधियों से सतर्क रहें।

लव: पारिवारिक जीवन सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। 

धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। बचत पर नजर रखें।

स्वास्थ्य: सामान्य स्वास्थ्य अच्छा है, पर क्रोध और तनाव से दूर रहें।

उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।ALSO READ: Mokshada Ekadashi 2025: कब है मोक्षदा एकादशी, 30 नवंबर या 01 दिसंबर, जानें सामग्री और पूजा विधि

 

वृषभ राशि (Taurus)

 

करियर: आज औसत परिणाम मिलेंगे। कर्मचारियों की लापरवाही से कार्य में देरी हो सकती है। वरिष्ठों से मतभेद को शांति से सुलझाएं।

लव: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ शांति से बिताने का प्रयास करें।

धन: धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक ख़र्चों को नियंत्रित करें।

स्वास्थ्य: माता के सेहत के प्रति विशेष सतर्कता रखनी होगी।

उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

मिथुन राशि (Gemini)

 

करियर: व्यवसाय में नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। कार्यविस्तार पर जोर होगा।

लव: प्रेमी या प्रेमिका को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा दिन है।

धन: आर्थिक मामलों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहने से लाभ कमायेंगे।

उपाय: पक्षियों को हरी मूंग दाल खिलाएं।

 

कर्क राशि (Cancer)

 

करियर: व्यापार के नियमों की अनदेखी से बचें और कार्य व्यवस्था पर बल दें।

लव: प्रेम संबंधों में रोमांच और नयापन आएगा। 

धन: खर्च को नियंत्रित करना आवश्यक है। लव रिश्तों पर खर्च बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य: अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दें। 

उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

 

सिंह राशि (Leo)

 

करियर: कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता से प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे।

लव: प्रेमी तथा प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। 

धन: कारोबार को योजना के अनुरूप आगे बढ़ने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य: आत्मविश्वास उच्च रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

 

कन्या राशि (Virgo)

 

करियर: व्यापारियों की कार्यगति थोड़ी धीमी रहेगी। अपनी मेहनत और लगन पर ध्यान बनाए रखें।

लव: सभी रिश्तों को बेहतर बनाए रखें। सहयोग की भावना रखें।

धन: अपनी व्यावहारिक बुद्धि से वित्तीय लाभ होगा। 

स्वास्थ्य: पाचन संबंधी हल्के मुद्दे हो सकते हैं। हल्का और संतुलित आहार लें।

उपाय: किसी गरीब कन्या को फल दान करें।ALSO READ: Flag in Hinduism: मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा क्यों फहराई जाती हैं, जानें इतिहास और महत्व

 

तुला राशि (Libra)

 

करियर: कारोबार में साझेदारी से लाभ होने के योग हैं।

लव: प्रेम जीवन में पहले से अधिक मधुरता आएगी।

धन: कारोबार में आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। आय में वृद्धि के योग हैं।

स्वास्थ्य: सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: देवी लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 

करियर: नौकरी कर रहे जातक जोखिम भरे प्रयासों से दूर रहें।

लव: मौज-मस्ती और फूहड़ बोल  के बीच संतुलन बनाए रखें।

धन: अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्य: आंतरिक मनन से मानसिक तनाव कम होगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

 

करियर: नौकरीपेशा तथा कारोबारियों के कामकाजी अनुबंध आपके पक्ष में बने रहेंगे।

लव: मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धन: आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। अवसरों का लाभ उठाएं।

स्वास्थ्य: ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल चढ़ाएं।

 

मकर राशि (Capricorn)

 

करियर: पेशेवर मोर्चे पर अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेंगे। प्रबंधन मजबूत रहेगा। व्यावसायिक कार्यों पर फोकस बढ़ाए रखें।

लव: लव पार्टनर की महत्वाकांक्षाओं का सम्मान करें।

धन: आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। रुका पैसा प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या और आहार को व्यवस्थित रखें।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

 

करियर: कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। नए विचारों पर काम करेंगे। व्यापार उम्दा बना रहेगा। 

लव: प्रेम जीवन में भावनात्मक मामले बेहतर रहेंगे।

धन: आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: गरीबों को कंबल या भोजन दान करें।

 

मीन राशि (Pisces)

 

करियर: आज शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा सहजता से लक्ष्य हासिल करेंगे।

लव: लव रिलेशनशिप में भावनात्मकता पर नियंत्रण बनाए रखें।

धन: अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। कार्यविस्तार पर जोर होगा।

स्वास्थ्य: खानपान में सुधार आएगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा।

उपाय: अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।ALSO READ: Ayodhya Dhwajarohan Utsav: अयोध्या राम मंदिर के धर्म ध्वज की विशेषताएं



from ज्योतिष https://ift.tt/YtvInMq
Previous
Next Post »